एक्सप्लोरर

भारतीय सेना के पराक्रम से बौखलाए पाक पीएम इमरान खान, मुंहतोड़ जवाब देने की दी गीदड़ भभकी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है. बता दें कि हाल ही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसके तीन आतंकी कैंप को ध्वस्त किया था. भारतीय सेना के इस हमले में पाकिस्तान के करीब 10 सैन्य जवानों और उतने ही आतंकी भी मारे गए थे.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट लगातार जारी है. अपने देश में विभिन्न मोर्चे पर फेल पीएम इमरान खान ने वही पुराना पैंतरा अपनाते हुए भारत को एक बार फिर से गीदड़ भभकी दी है. उन्होंने बुधवार को पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को भारत के किसी भी ‘दुस्साहस’ का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए कहा है.

इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, ‘‘मैंने सेना प्रमुख जनरल बाजवा से कहा है कि वह अपने सैनिकों को ऐसे किसी भी दुस्साहस (एलओसी के पास) के जवाब के लिए पूरी तरह से तैयार रखें. ’’ इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार का सेना के साथ भरोसेमंद रिश्ता है.

बता दें कि भारतीय सैनिकों ने पिछले रविवार को ही बालाकोट एयर स्ट्राइक के करीब आठ महीने बाद पाकिस्तान को एक बार फिर से कड़ा संदेश दिया था. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के करीब 10 सैन्य जवानों और उतने ही आतंकियों को ढेर कर दिया. सेना का ये ऑपरेशन बदले की कार्रवाई के तहत किया गया था. हालांकि, बालाकोट एयर स्ट्राइक की तरह भारतीय सेना ने इस दौरान सीमा पार नहीं किया था. सेना के जवानों ने अपनी सीमा में रहकर ही आर्टिलरी गन से अथमुकाम, कुडल शाही और जुरा में आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया था.

भारतीय जवानों के इस करारे प्रहार से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान बौखलाए हुए हैं. इसी के बाद उन्होंने भारत को गीदड़ भभकी दी है. इससे पहले पाकिस्तान के रेलमंत्री ने भी भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी थी. इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सेना किसी भी हमले का मुंह तोड़ जवाब देने की कूवत रखती है.

यह भी पढ़ें-

Diwali 2019: व्हाइट हाउस में तीसरी बार आज दिवाली मनाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वैज्ञानिकों की बनाई मशीन ने 200 सेकेंड में की वह गणना जिसमें कंप्यूटर को लगते 10 हजार साल

एनसीआरबी रिपोर्ट पर यूपी सरकार के प्रवक्ता ने कहा- गंभीर अपराध हुए कम, कानून-व्यवस्था सुधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget