एक्सप्लोरर

आतंकवादियों को पनाह देने को लेकर अमेरिका के निशाने पर पाकिस्तान

न्यूयॉर्क: अमेरिका के दो मंत्रालयों - विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने आतंकवाद में शामिल होने को लेकर पाकिस्तान को निशाने पर लिया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने अपने साथ भारत की यात्रा करने वाले संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान को भारत, अफगानिस्तान और अमेरिकी सैन्य कर्मियों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को पनाह देना बंद करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है.

इस बीच, वाशिंगटन में विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, "हमने अफगान तालिबान के हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान की धरती से संचालित होने देने के मुद्दे पर पाकिस्तानी सरकार के समक्ष अपनी चिंता जताई है."

टोनर हाल ही में अमृतसर में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की तरफ से पाकिस्तान की आतंकवाद नीति की कड़ी निंदा पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों सरकारों को अपने आतंकवाद रोधी अभियानों में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं, क्योंकि इससे ही क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ेगी." कार्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तान का हित अफगानिस्तान की अस्थिरता में नहीं, वहां की स्थिरता में है."

उन्होंने कहा, "जरूरी है कि पाकिस्तान उन लोगों को समर्थन देना बंद करे, जो अफगानिस्तान को अस्थिर करने के लिए जिम्मेदार हैं या जो अफगानिस्तान में अमेरिकी सेवा और अन्य गठबंधन सेवाओं के सदस्यों के लिए खतरा हैं और भारत को निशाना बनाते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget