एक्सप्लोरर

नहीं बाज आ रहा पाक! कंगाली के बावजूद भारत के खिलाफ रची नई साजिश, कश्मीर पर टूलकिट हुआ बेनकाब

Pakistan On Kashmir: पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर कश्मीर मुद्दे को लेकर फर्जी कहानी और प्रचार फैलाने के लिए एक टूलकिट तैयार किया है.

Pakistan News: पाकिस्तान कंगाल होने की कगार पर है, महंगाई आसमान पर है और वहां के लोगों को खाने के लाले पड़े हुए हैं. ऐसे हालात में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारतीय खुफिया एजेंसियों ने कश्मीर पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा किया है. इस साजिश के तहत वो दुनिया भर में मौजूद अपने पाकिस्तानी मिशनों के साथ मिलकर कश्मीर पर झूठा नैरेटिव फैलाना चाहता है. इसके लिए बाकायदा एक टूलकिट भी तैयार किया गया है.

पाकिस्तान का एक और काला सच कश्मीर को लेकर सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक उसने सोशल मीडिया पर कश्मीर मुद्दे को लेकर फेक नेरेटिव फैलाने और दुनिया भर में अपने मिशनों के जरिए प्रदर्शन कराने का प्लान बनाया है. दरअसल पाकिस्तान ने पांच फरवरी के दिन कश्मीर सोलिडेरिटी डे के नाम पर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए बड़ी प्लानिंग की है.

कश्मीर पर साजिश पर टूलकिट 

एक सीक्रेट नोट से पता चला है कि सोशल मीडिया पर कश्मीर मुद्दे पर फर्जी कहानी और प्रचार फैलाने के लिए पाकिस्तान की तरफ से एक विस्तृत टूलकिट तैयार किया गया है. इस्लामाबाद में स्थित पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से दुनिया भर में मौजूद सभी पाकिस्तानी मिशनों को भेजे इस सीक्रेट नोट में भारत के खिलाफ कश्मीर पर साजिश को कैसे अंजाम देना है, उसके लिए टूलकिट शेयर किए गए हैं.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने 26 जनवरी से 3 फरवरी के बीच अपने पाकिस्तानी मिशनों को फैक्स और ईमेल के जरिए ये बताया है कि किस तरीके से कश्मीर में तैनात भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ झूठे मानवाधिकार हनन के मामलों को सामने रखना है जिससे भारत के खिलाफ दुनिया को गुमराह किया जा सके. इस सीक्रेट नोट में इसके लिए तमाम विडीयो के लिंक भी शेयर किए गए हैं, जिन्हें प्रदर्शन के दौरान और सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करना है.

गलत फैक्ट और... 

सूत्रों के मुताबिक दुनिया भर के देशों की मीडिया में इस झूठे नैरेटिव को बेहतर कवरेज मिले इसके लिए भी प्लानिंग बनाने के लिए कहा गया है. पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर पर जिस टूलकिट को तैयार किया है, उसमें कश्मीर को लेकर कई गलत फैक्ट और फेक वीडियो का सहारा लिया गया है. इन फर्जी वीडियो में ये बताया गया है कि कश्मीर के लोगों के पास आजादी नहीं है, उन्हें घरों में बंद कर दिया गया है और भारतीय सुरक्षाबल आम कश्मीरियों पर अत्याचार करते हैं.

गौरतलब है कि पाकिस्तान इस वक्त बहुत बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. पड़ोसी देश में हालात इतने बदतर हैं कि वहां खाने के लिए लोगों के घरों में आटा भी नहीं है. इन सबके बाबजूद भी पाकिस्तान कश्मीर का राग अलापने और भारत को बदनाम करने के लिए साजिशों में लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें.

कांग्रेस को खत्म करना चाहती है AAP! मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, क्या यहां भी होगा गुजरात जैसा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget