एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के असिस्टेंट को ‘कादियानी’ कहने पर विधायक गिरफ्तार

Pak lawmaker arrested: पाकिस्तान की संसद ने अहमदी समुदाय को 1974 में ‘गैर मुस्लिम’ करार दिया था. एक दशक बाद उन्हें खुद को मुसलमान कहने पर पाबंदी लगा दी गई थी.

Pak lawmaker arrested: पाकिस्तान के सत्ताधारी दल के एक विधायक को प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के विशेष सहायक (Special Assistant) को कथित तौर पर ‘कादियानी’ (अहमदिया अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य) कहने के लिए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पाकिस्तान में अहमदी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कादियानी कहा जाता है.

पाकिस्तान की संसद ने अहमदी समुदाय को 1974 में ‘गैर मुस्लिम’ करार दिया था. एक दशक बाद उन्हें खुद को मुसलमान कहने पर पाबंदी लगा दी गई थी. इस समुदाय के लोगों को प्रवचन देने और हज पर सऊदी अरब जाने की भी मनाही है.

लाहौर पुलिस ने उत्तरदायित्व और आंतरिक मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक मिर्जा शहजाद अकबर की शिकायत पर ‘पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ’ (पीटीआई) के विधायक नजीर चौहान को गिरफ्तार कर लिया. चौहान पार्टी के अलग हो चुके समूह जहांगीर तरीन से जुड़े हैं और पंजाब प्रांत के विधायक हैं.

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता राणा आरिफ ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “पुलिस ने शहजाद अकबर की शिकायत पर विधायक नजीर चौहान के खिलाफ लाहौर के रेसकोर्स पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में चौहान को गिरफ्तार कर लिया.” प्रवक्ता ने कहा कि कथित तौर पर एक वीडियो में चौहान अकबर पर टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं जिसकी आवाज की जांच के लिए उन्हें संघीय जांच एजेंसी की साइबर अपराध शाखा में रखा गया है.

मई में चौहान ने एक टीवी टॉक शो में दावा किया था कि अकबर एक कादियानी हैं और उन्हें चुनौती दी थी कि वह कसम खाकर कहें कि वह मुस्लिम हैं, अहमदिया नहीं. इसके जवाब में अकबर ने लाहौर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर चौहान के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चुनाव- भारी हिंसा के बीच इमरान की पार्टी को मिली जीत

ये भी पढ़ें: अफगान टैरर फैक्ट्री प्लान पर कठघरे में पाकिस्तान, तालिबानी भेष में लड़ रहे पाक लड़ाके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget