एक्सप्लोरर

Terrorist Attack In Pakistan: पाकिस्तान में तेल और गैस की कंपनी पर आतंकियों ने किया हमला, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत

Attack In Pakistan: आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान में आतंकवादियों की गतिविधियां बढ़ती ही जा रही है. मंगलवार की रात आतंकियों ने एक तेल और गैस कंपनी को निशाना बनाया.

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक आतंकी हमले मे छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. दर्जन भर आतंकवादियों ने मंगलवार की रात हंगरी के स्वामित्व वाले तेल और गैस कंपनी  पर हमला कर दिया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. 

पुलिस के अनुसार, करीब 50 लड़ाकों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में आधी रात के करीब बुडापेस्ट मुख्यालय वाले MOL ग्रुप के स्वामित्व वाली साइट पर हमला किया. पुलिस के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि हमलावर हल्के और भारी हथियारों से लैस थे. उन्होंने मोर्टार के गोले दागे, जिसमें मेन गेट पर तैनात छः सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. 

कुल छः लोगों की मौत 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतकों में चार जवान पकिस्तान अर्धसैनिक पुलिस सहायता बल के थे, जबकि फर्म के लिए काम करने वाले दो पाकिस्तानी निजी सुरक्षा गार्ड शामिल थे. उन्होंने बताया कि 'गोलीबारी करीब एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही. पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया.

उत्तरी वजीरिस्तान से आये थे आतंकी 

जिला पुलिस अधिकारी नूर वली खान ने हमले और मरने वालों की संख्या की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि हमलावर पास के उत्तरी वजीरिस्तान जिले से आए थे, जो अफगानिस्तान की सीमा से लगा हुआ है और ऐतिहासिक रूप से उग्रवाद का अड्डा रहा है. बता दें कि एमओएल ग्रुप (MOL) ने 1999 से पाकिस्तान की सहायक कंपनी का संचालन किया है और उनकी वेबसाइट के अनुसार देश में 400 लोगों को रोजगार दिया है.  इस्लामाबाद में हंगरी के दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह घटना बेहद ही दुखद है, हम पूरे अपडेट पर नजर बनाये हुए हैं." 

सोमवार को स्कूल को बनाया था निशाना 

इससे पहले अधिकारियों ने सोमवार की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रांत के दो स्कूलों पर सोमवार की रात को आतंकवादियों ने हमला किया, हालांकि तब कोई स्कूल में मौजूद नहीं था, इस वजह से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan News Live: इमरान खान को आतंक के मामले में मिली जमानत, अब अल कादिर ट्रस्ट केस में फैसला बाकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget