एक्सप्लोरर

यूं हीं नहीं भारत को धमकी दे रहा पाकिस्तान, तैयार रखा है हथियारों का जखीरा!

Pakistan India Relation : अमेरिकी वैज्ञानिकों की मानें तो पाकिस्‍तान के पास फिलहाल 170 परमाणु बम हैं. कराची के पास प्‍लूटोनियम बनाने के 4 रिएक्‍टर भी हैं

Pakistan India Relation : भारत में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कई बार पाकिस्तान का जिक्र हुआ. उसकी परमाणु शक्ति के बारे में भी कई सवाल उठाए गए, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत को भी हमले की धमकी दे दी. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर पाकिस्तान के पास कितने परमाणु बम हैं और उसका डिफेंस सिस्टम कितना मजबूत है. 

अमेरिकी वैज्ञानिकों की मानें तो पाकिस्‍तान के पास फिलहाल 170 परमाणु बम हैं. कराची के पास प्‍लूटोनियम बनाने के 4 रिएक्‍टर भी हैं, जिससे वह परमाणु बमों की संख्‍या और बढ़ा सकता है.फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्‍ट की रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्‍तान तेजी से अपनी परमाणु ताकत बढ़ा रहा है. परमाणु बमों को दागने के लिए डिल‍िवरी सिस्‍टम और निर्माण के लिए जरूरी रेडियोधर्मी पदार्थों का उत्‍पादन भी तेजी से किया जा रहा है. एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में 164 के करीब परमाणु बम हैं, जो पाकिस्‍तान में तबाही मचाने की क्षमता रखते हैं.

हर तरह का हथियार बना रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान परमाणु बम के साथ अपने बाकी डिफेंस सिस्टम को भी मजबूत कर रहा है.उसके पास टनों में हर रेंज का परमाणु हथियार है.पाकिस्‍तान के निशाने पर भारत के एस-400 सिस्‍टम और बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम भी है.पाकिस्‍तान के रणनीतिकारों का मानना है कि परमाणु हथियारों की वजह से ही भारत अब तक हमला नहीं कर पा रहा है. अमेरिका के नैशनल इंटेलिजेंस की 2019 की रिपोर्ट में भी बताया गया कि पाकिस्‍तान हर तरह के हथियारों का निर्माण कर रहा है, इनमें कम दूरी तक तबाही मचाने वाले वेपन भी शामिल हैं. इनके अलावा समुद्र से दागे जाने वाली क्रूज मिसाइल, आसमान से लॉन्च होने वाली क्रूज मिसाइलें और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें भी पाकिस्तान बना रहा है. 

इनके अलावा पाकिस्‍तान परमाणु बम दागने के लिए मिराज विमान पर भरोसा करता है. अब आने वाले समय में जेएफ-17 फाइटर जेट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इनके अलावा जमीन से हमला करने के लिए अब्‍दाली, शाहीन, गौरी, नस्र, गजनवी, अबाबील, बाबर जैसी मिसाइलें भी पाकिस्तान के पास हैं. शाहीन 3 मिसाइल की रेंज 2750 किमी तक है, जो काफी खतरनाक मानी जाती है, इसमें भारत के किसी भी इलाके तक हमला करने की क्षमता है. वहीं, मिराज जेट की 2100 किमी तक की क्षमता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget