एक्सप्लोरर

Pakistan: घातक परमाणु मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा पाकिस्तान, क्या भारत से 'पंगा' लेना है मकसद

Pakistan Nuclear Weapons: पाकिस्‍तान (Pakistan) जिस परमाणु मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है उस मिसाइल (Pakistani Missile) की मारक क्षमता 1,650 किमी तक रहने का अनुमान है.

Pakistan Nuclear Missile: पाकिस्तान लंबे वक्त से आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है. देश की आर्थिक स्थिति बेहद ही नाजुक है. कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान (Pakistan) में गरीबी और महंगाई चरम पर है. हाल में आई बाढ़ ने तो मुल्क की एक बड़ी आबादी को भूखमरी की राह पर खड़ा कर दिया है. एक तरफ तमाम मुश्किलें और बदहाल स्थिति है तो दूसरी तरफ वो परमाणु मिसाइल (Nuclear Missile) का परीक्षण करने जा रहा है.

पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण करने के लिए अरब सागर में नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है. 5 से 6 जनवरी के बीच मिसाइल परीक्षण करने की संभावना है.

पाकिस्तान करेगा परमाणु मिसाइल का परीक्षण

कंगाली की हालत के बीच पाकिस्‍तान नए साल में 5 से 6 जनवरी के बीच में लंबी दूरी तक मार करने वाली घातक परमाणु मिसाइल का टेस्ट कर सकता है. पाकिस्‍तान ने नाविकों के लिए एक नोटिस जारी करके बताया है कि अरब सागर में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करेगा. 5 से 6 जनवरी के बीच अरब सागर के परीक्षण वाले क्षेत्र में नो फ्लाई जोन घोषित किया है.

भारत ने हाल में किया था अग्नि का परीक्षण

पाकिस्तान पहले से ही परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) से लैस है. हालांकि कई बार एक्सपर्ट इनके हथियारों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते रहे हैं. पाकिस्‍तान परमाणु मिसाइल का परीक्षण ऐसे वक्त में करने जा रहा है, जब भारत ने अभी कुछ दिन पहले ही अग्नि मिसाइल का परीक्षण किया था. भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का भी परीक्षण किया था. 

पाकिस्तानी मिसाइल की ताकत

पाकिस्‍तान के इस मिसाइल (Pakistani Missile) की मारक क्षमता 1,650 किलोमीटर तक रहने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अभी तक इस मिसाइल के नाम के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये मिसाइल परमाणु बम (Atom Bomb) ले जाने में सक्षम है. मिसाइल की अधिकतम मारक क्षमता 2200 किमी तक रहने का अनुमान है. बताया जा रहा है ये MIRV तकनीक से लैस मिसाइल है. अटकलें हैं कि इस घातक तकनीक को चीन (China) ने पाकिस्‍तान को दी है.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान सरकार की तालिबान को 'जंग' की चेतावनी, कहा- अफगानिस्‍तान में घुसकर टीटीपी आंतकियों को मारेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget