एक्सप्लोरर

Pakistan Raad Missile: क्या भारत पर परमाणु हमला करेगा पाकिस्तान? JF-17 थंडर फाइटर जेट में लगाया परमाणु क्रूज मिसाइल Ra'ad

Pakistan Raad Missile: पाकिस्तान ने अपनी एक क्रूज मिसाइल को फाइटर जेट JF-17 थंडर में तैनात कर दिया है. इसमें लगी 'राड' मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.

Pakistan Raad Missile: पाकिस्तान ने परमाणु क्रूज मिसाइल 'राड' को अपने नए फाइटर जेट JF-17 Thunder में तैनात कर दिया है. इस मिसाइल को पाकिस्तान हत्फ-8 कहता है, इस मिसाइल के फाइटर जेट में लगाने के बाद अब पाकिस्तान लंबी दूरी तक परमाणु हमला करने में सक्षम हो गया है. इस मिसाइल से भारत को बड़ा खतरा है, क्योंकि इसकी जद में भारत के कई इलाके आते हैं.

दरअसल, पाकिस्तान की सेना अब अपने पुराने मिराज विमानों की जगह चीन से मिले JF-17 Thunder  फाइटर जेट को अत्याधुनिक हथियारों से लैस कर रही है. पाकिस्तान ने क्रूज मिसाइल Ra'ad को जेएफ-17 फाइटर जेट के विंग्स में लगा दिया है. ऐसे में पाकिस्तान अब किसी भी समय परमाणु हमला कर सकता है. 'राड' सबसोनिक एयर लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल है. पाकिस्तान ने इस मिसाइल को साल 2012 में अपनी सेना में शामिल किया था. राड मिसाइल की लंबाई 4.85 मीटर है और इसका व्यास 0.5 मीटर का है. राड मिसाइस अपने साथ 450 किलोग्राम का पारंपरिक या परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. इस मिसाइल की रेंज 550 किलोमीटर तक है. 

इन मिसाइलों से पाकिस्तान कर सकता है परमाणु हमला
पाकिस्तान कुल मिलाकर अब लंबी दूरी के परमाणु मिशन के लिए सक्षम हो गया है. जेएफ-17 फाइटर जेट को चीन और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया है. जेएफ-17 की तुलना भारत के एलसीए तेजस विमान से की जाती है. पाकिस्तान के पास हवा से जमीन पर निशाना लगाने के लिए हत्फ-8 मिसाइल है, जिसके जरिए परमाणु हमला किया जा सकता है. इसके अलावा पाकिस्तान के पास शाहीन-1 और शाहीन-2 मिसाइलें भी हैं, जो काफी खतरनाक हैं. पाकिस्तान के पास मीडियम रेंज की गौरी मिसाइल है और जमीन से लॉन्च होने वाली क्रूज मिसाइल भी हैं.

पाकिस्तान की मिसाइलें कितनी खतरनाक?
पाकिस्तान की ये सभी मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं और इन सबकी अलग-अलग रेंज है. पाकिस्तान चीन और अन्य देशों की मदद से इन मिसाइलों को लगातर अपग्रेड कर रहा है. लेकिन भारत के लिए इन मिसाइलों से कितना खतरा है ये बता पाना मुश्किल है. पाकिस्तान की राड मिसाइल की अधिकतम स्पीड 980 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह मिसाइल भौगोलिक स्थिति के हिसाब से उड़ने में सक्षम है.

यह भी पढ़ेंः China Radar System: क्यूबा में बैठकर अमेरिका की निगरानी, टेंशन में बाइडेन, जानें कितना खतरनाक है चीनी रडार सिस्टम ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget