एक्सप्लोरर

Pakistan News: इमरान खान का एलान, नेशनल असेंबली को भंग करने के लिए 28 अक्टूबर से शुरू करेंगे अपना ‘हकीकी आजादी’ मार्च

लाहौर में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि 'हकीकी आजादी' मार्च 28 अक्टूबर को लिबर्टी चौक से शुरू होगा और वह खुद इसका नेतृत्व करेंगे.

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने मंगलवार को कहा कि वह 28 अक्टूबर से अपना ‘‘हकीकी आजादी’’ मार्च शुरू करेंगे, ताकि सरकार को नेशनल असेंबली को भंग करने और इंटरवल (बीच में) चुनावों की घोषणा करने के लिए मजबूर किया जा सके.

पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ECP) ने उपहारों की बिक्री से हुई आय का खुलासा न करने को लेकर 70 वर्षीय खान को पिछले सप्ताह अयोग्य घोषित कर दिया था. हालांकि, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि खान को भविष्य में चुनाव लड़ने से बैन नहीं किया गया था.

इमरान खान नेतृत्व करेंगे

लाहौर में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि मार्च 28 अक्टूबर को लिबर्टी चौक से शुरू होगा और वह खुद इसका नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हम 11 बजे इकट्ठा होंगे और इस्लामाबाद की ओर मार्च करना शुरू करेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी हिंसा के लिए इस्लामाबाद नहीं जा रहे हैं, हम कोई कानून नहीं तोड़ेंगे, हम हाई सिक्योरिटी एरिया ‘रेड जोन’ में प्रवेश नहीं करेंगे, हम राजधानी में उस जगह पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसे हाई कोर्ट के तरफ से चुना गया है.’’

शांतिपूर्ण तरीके से होगा मार्च

इमरान खान ने दोहराया कि मार्च में शामिल सभी लोग शांतिपूर्ण व्यवहार करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हकीकी आजादी के लिए हमारा मार्च होगा और इसकी कोई समय सीमा नहीं होगी. हम जीटी रोड से इस्लामाबाद पहुंचेंगे और संपूर्ण देश के लोग पाकिस्तान से इस्लामाबाद आएंगे.’’

खान ने कहा, ‘‘यह राजनीति से इतर कुछ अलग होगा. यह इन चोरों से आजादी की लड़ाई है जो हम पर थोपी गई है. यह जिहाद तय करेगा कि देश किस ओर जाएगा.’’

क्या है पूरा मामला 

पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) ने शुक्रवार (21 अक्टूबर) को इमरान खान पर कीमती उपहारों की बिक्री से आय छिपाने का दोषी पाए जाने के बाद पांच साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी. इसे लेकर इमरान ने अपने वकील बैरिस्टर अली जफर के माध्यम से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर की थी.

कोर्ट ने अपील को स्वीकार करते हुए आज सुनवाई की. आरोप है कि इमरान खान ने तोशाखाना की तोहफे में दी गई तीन घड़ियां एक स्थानीय घड़ी डीलर को 15.4 करोड़ रुपये से ज्यादा में बेचीं हैं. 

ये भी पढ़ें:Imran Khan: इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से भी झटका, पाकिस्तान चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget