एक्सप्लोरर

Pakistan: बिलावल भुट्टो के वक्त आने पर जवाब देंगे वाले बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

Pakistan Foreign Ministry: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर सफाई देनी पड़ी है. उन्होंने कश्मीर से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा था कि वक्त आने पर जवाब देंगे.

Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर उनके मंत्रालय को सफाई देनी पड़ी है. बिलावल भुट्टो ने कश्मीर से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा था कि वक्त आने पर जवाब देंगे. उनका यह जवाब विवादों का कारण बन गया. पाकिस्तान के विदेश मंत्री के इस बयान को धमकी से जोड़ कर देखा जाने लगा. 

मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता को सफ़ाई देनी पड़ी. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के बयान में हिंसा और धमकी बिल्कुल नहीं थी. उनके बयान को हिंसा की धमकी से जोड़ना शरारतपूर्ण और अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना है.

गौरतलब है कि श्रीनगर में होने वाले G-20 की बैठक पर बिलावल भुट्टो ने कहा था कि दुनिया के किसी इवेंट का श्रीनगर में आयोजन भारत की अकड़ को दिखाता है. वक्त पर ऐसा जवाब देंगे कि उनको याद रहेगा. उनके इस बयान को हिंसा और धमकी से जोड़कर देखा जा रहा था. मालूम हो कि बिलावल अभी दो दिवसीय दौरे पर भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) परिषद की बैठक में शामिल होने आए थे. 

बिलावल भुट्टो के बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की अपनी हालिया यात्रा के दौरान कई सार्वजनिक घोषणाओं में विदेश मंत्री ने जम्मू-कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के महत्व पर जोर दिया.

एस जयशंकर की कर चुके हैं तारीफ 

गौरतलब है कि अपने भारत दौरे से दूसरे दिन बिलावल भुट्टो भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले थे. इस दौरान पाक विदेश मंत्री ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की थी. उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ भी की थी.

एस जयशंकर के ‘नमस्ते’ पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कह था कि हमारे यहां भी सिंध में इसी तरह से सलाम किया जाता है. भारत के विदेश मंत्री सबसे एक ही तरीके से मिले. विदेश मंत्री जयशंकर का SCO अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरे. 

येभी पढ़ें: Pakistan Blasphemy: पाकिस्तान में मुस्लिम स्कॉलर ने पैगंबर से की इमरान खान की तुलना, भीड़ ने ले ली जान, Video देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget