एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: पाकिस्तान में लॉकडाउन 9 मई तक बढ़ा, 12 हजार से ज्यादा हुए मामले

पाकिस्तान में ढील दिए जाने से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने की डॉक्टरों की चेतावनी के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है. पाक में कोविड-19 के कुल 11,940 मामलें हो गए हैं, जबकि मौतों की संख्या 253 है.

पाकिस्तान ने देशभर में लागू आंशिक लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है. वहीं देश में जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12 हजार करीब हो गई है. कोरोना वायरस के कुल मामलों में लगभग 79 फीसदी मामले स्थानीय संक्रमण के हैं. यहां मीडिया को संबोधित करते हुए योजना मंत्री असद उमर ने कहा, 'लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है. लागू प्रतिबंध 9 मई तक जारी रहेंगे.' प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित 18 और मरीजों की मौत हो गई. जिससे मृतक संख्या बढ़कर 253 हो गई. अब तक 2,755 लोग ठीक हो चुके हैं. यहां शुक्रवार को 883 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले 11,940 तक पहुंच गए. पाकिस्तान में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि मई के अंत तक या जून की शुरुआत तक संक्रमण के मामले अपने चरम पर होंगे. राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने शुक्रवार को कहा कि इनमें से 79 फीसदी मामले कोरोना वायरस के स्थानीय स्तर पर फैलने के कारण सामने आए हैं. सरकार ने एक ट्रैक और ट्रेस सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है जिसके तहत कुछ दिनों में लोगों की औचक जांच करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर आमिर इकराम ने कहा है कि वायरस के स्थानीय स्तर पर फैलने के कारण पूरी स्थिति बदल गई है, इस संकट से निपटने के लिए नीति को बदलने का फैसला किया गया है. इस बीच, अधिकारियों ने लोगों से मस्जिदों में भीड़ लगाने के बजाए घर पर ही नमाज अदा करने का आग्रह किया है. पाकिस्तान ने रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा करने की सशर्त अनुमति दी है, जिसने कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के अभियान को खतरे में डाल दिया है. ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंची, 24 घंटे में आए 1 लाख नए केस Coronavirus: लॉकडाउन का एक महीना पूरा, जानें महामारी की रफ्तार कम हुई या नहीं?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget