एक्सप्लोरर

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! भारत के लिए एक और महीने के लिए बंद किया एयरस्पेस, जानें क्या होगा असर?

Pakistan Airspace Closure for India: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 23 जून से 23 जुलाई तक बढ़ा दिया है, जबकि भारत ने भी अपना हवाई क्षेत्र 24 जुलाई तक बंद कर दिया है.

Pakistan Extends Airspace Closure for India: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है. सोमवार को ये फैसला लिया गया. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख हैं. पड़ोसी मुल्क ने इससे पहले 23 मई को एयरस्पेस पर पाबंदी एक महीने के लिए बढ़ा दी थी.

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी जारी किया नोटिस 

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक नया NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी करते हुए साफ कर दिया है कि भारतीय विमानों के लिए उसका हवाई क्षेत्र अब 23 जून से 23 जुलाई तक बंद रहेगा. इस नोटिस में बताया गया है कि यह पाबंदी भारतीय एयरलाइनों, भारत की ओर से संचालित या स्वामित्व वाले विमानों और यहां तक कि भारतीय सैन्य उड़ानों पर भी लागू होगी. यानी कि कोई भी भारतीय विमान, चाहे वो पैसेंजर हो या मिलिट्री, पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा.

भारत ने भी पाकिस्तान के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

पाकिस्तान के लगातार अड़ियल रुख के जवाब में भारत ने भी बड़ा फैसला लिया है. भारत सरकार ने पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि एक महीने और बढ़ा दी है, जो अब 24 जुलाई तक लागू रहेगी. पहले यह रोक 24 मई को खत्म होनी थी, लेकिन हालात को देखते हुए इसे 24 जून तक बढ़ाया गया था. अब नई अवधि के तहत पाकिस्तानी विमान भारत के एयरस्पेस से होकर नहीं उड़ सकेंगे.

एयरस्पेस बंद होने का क्या असर पड़ रहा है?

ज्यादा ईंधन, ज्यादा खर्च: लंबा रास्ता तय करने के कारण विमानों को ज्यादा ईंधन की जरूरत होती है, जिससे एयरलाइनों की लागत बढ़ रही है. अनुमान है कि यह खर्च हर महीने लाखों डॉलर तक पहुंच सकता है. 

उड़ानों की संख्या में कमी: ज्यादा खर्च और समय के चलते कुछ एयरलाइंस कुछ रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम करने पर विचार कर रही हैं.

बढ़ सकता है किराया: एयरलाइंस अपनी बढ़ी हुई लागत का बोझ यात्रियों पर डाल सकती हैं, जिससे टिकट महंगे हो सकते हैं.

थकान: लंबी उड़ानों से यात्रियों को ज्यादा समय तक विमान में रहना पड़ता है, जिससे सफर थकाऊ हो जाता है.

पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई देखकर पाकिस्तान बौखला गया और उसने ड्रोन और मिसाइलों से भारत के कई शहरों पर हमले किए, जिसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. लगातार तीन दिन तक चले इस संघर्ष के बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ. हालांकि, अब भी दोनों देशों के बीच व्यापार और लोगों के आने जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है.

ये भी पढ़ें-

12 दिन बाद ईरान और इजरायल में रुकी जंग, डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget