एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, इस वजह से 271 सांसदों को किया निलंबित

Pakistan News: नेशनल असेंबली (MNA) के 35 सदस्य और सीनेटरों के तीन सदस्यों ने पिछले साल भी 16 जनवरी की तय समय सीमा तक पाकिस्तान चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था.

Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में 271 सांसदों की सदस्यता निलंबित कर दी गई है. ये वो सांसद हैं जिन्होंने अपनी संपत्तियों और देनदारी का ब्योरा जमा नहीं किया है. पाकिस्तान चुनाव आयोग ने ऐसे सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की है. निलंबित सदस्य संसदीय कामकाज में भाग नहीं ले सकेंगे. 

पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार सांसदों को हर साल 31 दिसंबर तक अपनी संपत्तियों और देनदारी का ब्योरा जमा करना होता है. ऐसा न कर पाने वाले सांसदों को पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा कहा गया था कि वे 30 जून, 2022 तक अपने वित्तीय विवरण 16 जनवरी, 2023 तक जमा करें. ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पाकिस्तान चुनाव आयोग के द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि जिन पर कार्रवाई की गई है, उनमें नेशनल असेंबली के 136 सदस्य, 21 सीनेटर और 114 प्रांतीय असेंबली के सदस्य हैं. 

कई सदस्यों ने नहीं दिया था पिछले साल भी ब्योरा

बता दें कि नेशनल असेंबली (MNA) के 35 सदस्य और सीनेटरों के तीन सदस्यों ने पिछले साल भी 16 जनवरी की तय समय सीमा तक पाकिस्तान चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार नेशनल असेंबली से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों के इस्तीफे के कारण इस साल संख्या काफी अधिक है. 

आयोग के अनुसार निलंबित सांसद-विधायकों की लिस्ट में पंजाब प्रांत की विधानसभा का कोई भी सदस्य शामिल नहीं है. आयोग ने बताया कि प्रांतीय विधानसभा को पहले ही भंग कर दिया गया है. आयोग ने नेशनल असेंबली सदस्यों व सीनेटरों के अलावा सिंध से 48, खैबर पख्तूनख्वा से 54 और बलूचिस्तान से 12 सदस्यों को निलंबित किया है.

निलंबित सदस्यों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट सदस्य अहसान इकबाल और ख्वाजा आसिफ शामिल हैं. इसके साथ ही लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नूर आलम खान की सदस्यता भी निलंबित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: Dawood Second Marriage: जिस डॉन को दुनिया खोज रही उसने ढ़ंढ ली दूसरी दूल्हन, बहन हसीना पारकर के बेटे का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget