एक्सप्लोरर

हिंसा के बीच पाकिस्तान में हुई वोटिंग, आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए इंटरनेट रहा सस्पेंड, वोटों की गिनती जारी

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में वोटों की काउंटिंग की जा रही है. वोटिंग के दौरान इंटरनेट की सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था. देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है.

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के तहत मतदान गुरुवार (8 फरवरी) को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के साथ खत्म हो गया. इस दौरान आतंकी हमलों को नाकाम करने के लिए मोबाइल और इंटरनेट की सेवाएं स्थगित कर दी गईं, जिससे लोगों को कनेक्टिविटी की समस्याओं का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह बिना रुके शाम पांच बजे तक जारी रहा. यहां कुल 12 करोड़ 85 लाख 85 हजार 760 पंजीकृत मतदाताओं के मतदान करने के लिए देशव्यापी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था.

मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदान केंद्र परिसर के अंदर मौजूद मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई. देश के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया में देरी होने और चुनावी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर आतंकी हमला होने की भी खबर सामने आई है, जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए.

मतदान केंद्र के दरवाजे पर चिपकाए जाएंगे नतीजे

वोटों की बंद पेटियों की सील मतदान केंद्रों के अंदर विभिन्न उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोली गई और मतगणना हर मतदान केंद्र में निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में की जा रही है. निर्वाचन अधिकारी रिजल्ट तैयार कर, इसकी घोषणा करेंगे. अधिकारी रिजल्ट की कॉपी मतदान केंद्र के मुख्य दरवाजे पर भी चिपकाएंगे. वे निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों को जुटाएंगे और अंतिम परिणाम की घोषणा करेंगे.

आधी रात के बाद रिजल्ट आने लगेंगे

माना जा रहा है कि नतीजे आधी रात से पहले आने शुरू हो जाएंगे और ज्यादातर नतीजे सुबह तक आ जाएंगे. चुनावों के दौरान दूरसंचार और इंटरनेट सेवाओं में देशव्यापी व्यवधान को लेकर राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह जताया. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं. वहीं नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें : पीएम की जाति पर संग्राम: बीजेपी बोली- CM बनने से पहले OBC में हुए शामिल, राहुल गांधी ने कहा- मेरे सच पर मुहर के लिए थैंक्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget