एक्सप्लोरर

Pakistan on Kashmir: शहबाज शरीफ से लेकर इमरान खान तक, कश्मीर को लेकर किसने क्या कहा....

Pakistan On kashmir: पीएम शहबाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर यूएई से मध्यस्थता की अपील की है. इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से शांति पर अमल लाने की बात की गई थी.

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्थिक संकट के लिए वर्तमान सरकार को दोषी ठहराया और कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कभी भी ऐसी नहीं थी. इसके साथ ही उन्होंने पीएम शहबाज शरीफ पर निशाना साधते हुए उनको धन का पुजारी, बिना विचारधारा वाला व्यक्ति और कश्मीर मुद्दे पर समझौता करने वाला बताया है. 

गौरतलब है कि हाल ही में पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यह कहते हुए सुर्खियां बटोरी हैं कि हमें भारत से युद्ध नहीं करना चाहिए था. हम भारत के साथ ईमानदारी से बातचीत करना चाहते हैं. इस बयान के बाद पाकिस्तान में सियासी घमासान मचा हुआ है. पूर्व पीएम इमरान खान ने शरीफ पर हमला करते हुए कहा है कि जब धन के पुजारियों और किसी विचारधारा और विश्वास से विहीन लोगों को पदों पर बिठाया जाता है, तो इसी तरह के शर्मनाक परिणाम सामने आते हैं. 

भारतीय लॉबी को खुद करने के लिए दिया बयान: इमरान खान 

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सिर्फ भारतीय लॉबी को समर्थन और खुश करने के लिए, वे कश्मीर के लोगों के अभूतपूर्व स्वतंत्रता संग्राम को दफनाने के लिए इच्छुक और तैयार हैं, जिसे एक लाख कश्मीरियों ने अपने खून से सींचा हैं. हमारे फाउंडर ने पाकिस्तान के सपने को हासिल करने के लिए बलिदान दिया है, ऐसे में इस तरह का बयान शर्मनाक है. 

 मिलजुल कर रहना चाहिए: शहबाज शरीफ

इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि भारत और पकिस्तान पड़ोसी देश हैं. दोनों को मिलजुल कर रहना चाहिए.  यह हमारे हाथ में है कि हम आपस में मिलजुल शांति से कैसे रहते हैं. अगर हम मिलजुल कर रहते हैं तो इसमें दोनों देशों को फायदा है. एक दूसरे से झगड़ा करते हुए समय के साथ-साथ संसाधनों की भी बर्बादी होती है. 

बता दें कि पीएम शहबाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर यूएई से मध्यस्थता की अपील की है. इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से शांति पर अमल लाने की बात की गई थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ मुद्दे सुलझाना चाहता है. लेकिन भारत भी इसे गंभीरता से ले.

बवाल बढ़ता देख मारी पलटी 

बवाल बढ़ता देख शहबाज़ शरीफ़ के ऑफिस से सफ़ाई देते हुए कहा गया कि भारत से बातचीत तभी हो सकती है, जब भारत कश्मीर से धारा 370 हटाने के अपने 'अवैध फ़ैसले' को पलटे और वहां दोबारा पुराने प्रावधान लागू करे.

हाल ही में हुई थी नोक झोंक

बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली थी. जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत प्रशासित कश्मीर का मुद्दा उठाया था. जिसके जवाब में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खरी-खोटी सुनाई थी. 

ये भी पढ़ें: India Can Take Back PoK: 'भारत PoK ले ले' से लेकर 'पाकिस्तान को इंडिया को शुक्रिया कहना चाहिए' तक...मुक्तदर खान के बयान से क्यों मचा है बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget