एक्सप्लोरर

I Love PAK से सीधे परमाणु दुश्मन... पाकिस्तान की किस हरकत से इतना नाराज हो गया अमेरिका?

एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि ऐसा देश जिसके पास अमेरिका तक रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, वो अमेरिका का दोस्त नहीं हो सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप के आई लव यू का पाकिस्तान ने ऐसा जवाब दिया है, जिसके बाद अमेरिका उसे 'परमाणु दुश्मन' घोषित करने की सोच रहा है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि पाकिस्तान ऐसी मिसाइल विकसित कर रहा है, जो सीधे अमेरिका तक हमला कर सकती है. ये मिसाइल परमाणु संपन्न इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है. 
 
अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन अफेयर्स में बताया गया कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार को अपग्रेड कर रहा है, जिसमें चीन उसकी मदद कर रहा है. रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अगर पाकिस्तान ऐसी मिसाइल बना लेता है तो अमेरिका उसे परमाणु दुश्मन घोषित करने लिए मजबूर हो जाएगा.

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी देश जो ऐसी मिसाइल बनाता है, जिसकी रेंज में अमेरिका हो, वह अमेरिका का दोस्त नहीं हो सकता है, उसको अमेरिका के लिए खतरा या विरोधी माना जाता है. वर्तमान में रूस, चीन और उत्तर कोरिया को अमेरिका का विरोधी माना जाता है.

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा गया, 'अगर पाकिस्तान ने परमाणु युक्त इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बना ली तो वॉशिंगटन के पास उसको परमाणु दुश्मन मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा. ऐसा कोई भी देश जिसके पास वॉशिंगटन तक मार करने वाली ICBM हो, अमेरिका का दोस्त नहीं हो सकता है.' 

पिछले साल अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु संपन्न लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर सेंक्शन लगाए थे. ये प्रतिबंध नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलेक्स और पाकिस्तान की तीन रक्षा कंपनियों पर लगाए गए थे, जो मिसाइल प्रोग्राम पर काम कर रहे थे. इनकी अमेरिका में संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया और अमेरिकी कंपनियों को उनसे व्यापार करने से रोका गया. 

आईसीबीएम मिसाइल को न्यूक्लियर और कन्वेंशनल दोनों तरह के हथियारों से लैस किया जा सकता है और इनकी रेंज 5,500 किलोमीटर तक होती है. पाकिस्तान के पास अब तक कोई आईसीबीएम नहीं है. उसके पास सबसे ज्यादा रेंज वाली मिसाइल शाहीन-3 है, जिसकी रेंज 2,700 किलोमीटर है. यह जमीन से जमीन में मार करने वाली मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसका पाकिस्तान ने 2022 में टेस्ट किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget