एक्सप्लोरर

लाहौर में एसेंबली के पास बड़ा धमाका, डीआईजी ट्रैफिक समेत 16 की मौत

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लाहौर में एसेंबली के पास बड़े धमाके में डीआईजी ट्रैफिक समेत 16 लोगों के मारे जाने की खबर है. धमाके में करीब 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें करीब 11 घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ धमाका अस्पताल के आस-पास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. धमाका इतना जोरदार था कि आस पास की कई इमारतों के कांच टूट गए. जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त कई लोग विरोध प्रदर्शन के लिए वहां मौजूद थे.

11 की हालत गंभीर: स्वास्थ्य मंत्री लाहौर के पुलिस प्रमुख अमीन वैंस ने कहा, ‘‘उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोबीन अहमद इस विस्फोट में मारे गए हैं.’’ बहरहाल, उन्होंने हताहत हुए दूसरे लोगों के बारे पुष्टि नहीं की है. उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल मैं अहमद की मौत की पुष्टि कर सकता हूं.’’ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ख्वाजा सलमान रफीक ने कहा कि विस्फोट में 60 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में 11 की हालत गंभीर है. जमात-ए-अहरार ने ली जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से अलग हुए समूह जमात-ए-अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इसी समूह ने पिछले साल 27 मार्च को लाहौर में गुलशन-ए-इकबाल पार्क में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी. ईस्टर के दौरान हुए धमाके में 75 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकांश ईसाई समुदाय के लोग थे. एजेंसियों ने जांच शुरू की लाहौर में असेंबली के निकट विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया. फोरेंसिक टीमें मौके पर सबूत एकत्र कर रही हैं और जांच आरंभ कर दी है. डीआईजी अहमद पर बलूचिस्तान में तैनाती के दौरान हमला हुआ था जिसमें वह बाल बाल बच गए थे. आत्मघाती हमले का शक लाहौर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह आत्मघाती हमला था और हमलावर ने रैली स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया. पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इसकी पुष्टि की है कि यह आत्मघाती हमला था और इसमें ‘कुछ पुलिस अधिकारी’ मारे गए हैं. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई. नवाज शरीफ ने की हमले की निंदा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस विस्फोट की निंदा की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. शरीफ ने कहा, ‘‘हम अपने बीच के आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और इस कैंसर से अपने लोगों को मुक्त कराने तक इस लड़ाई को जारी रखेंगे.’’ सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने भी इस हमले की निंदा की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget