एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: अदालत के हुक्म से आठ महीने बाद पुलिस हिरासत से मुर्गे को मिली मुक्ति, जानिए क्या है मामला

पाकिस्तान में आठ महीने बाद पुलिस हिरासत से मुर्गे को रिहाई मिल गई है.एक दावेदार ने कोर्ट से मुर्गे को उसके सुपुर्द किए जाने की गुहार लगाई थी.

पाकिस्तान: सिंध प्रांत के जिला घोटकी में एक मुर्गे को आठ महीने बाद पुलिस हिरासत से रिहाई मिली है. पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई के खेल के दौरान छापेमारी कर मालिकों समेत हिरासत में लिया था. पिछले कुछ महीनों में बारी-बारी से सभी आरोपी जमानत पर रिहा होते गए जबकि किसी ने मुर्गों की दावेदारी नहीं की.

मुर्गे को आठ महीने बाद मिली पुलिस से रिहाई

पुलिस ने संपत्ति केस के तौर पर हिरासत में पांच मुर्गों को अपने कब्जे में रखा. इस दौरान मुर्गे पुलिस वालों के लिए सिर दर्द बने रहे. मुर्गों के खिलाने पर पुलिस को अपनी जेब से खर्च करना पड़ता. प्रतिदिन 100 रुपये का बाजरा उन्हें पुलिस खरीद कर खिलाती. मुर्गों की देखभाल के लिए एक पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई. बीमार या सुस्त पड़ने पर उसे डॉक्टर के पास इलाज कराने का आदेश दिया गया.

मुर्गों को बिल्लियों और कुत्तों के हमले से भी बचाने के लिए सावधानी बरतनी गई. दूसरी तरफ उसे अदालत की नाराजगी का भी डर था. मुर्गों को नुकसान से बचाने के लिए लॉकअप या मालखाने के बजाए खुली जगह पर रस्सी बांधकर रखा गया. पाकिस्तान के चार प्रांतों और विशेष तौर पर देहाती क्षेत्रों में मुर्गों की लड़ाई लोगों के मनोरंजन का एक साधन है. मुर्गों की लड़ाई पर शर्त लगाई जाती है.

कानून में सरेआम शर्त लगाने और जुआ खेलने पर ज्यादा से ज्यादा एक साल की कैद और पांच सौ रुपये जुर्माने का प्रावधान है. कुछ महीने पहले पुलिस ने 24 लोगों के साथ दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच मुर्गों को हिरासत में लिया था. घोटकी के रहनेवाले जफर मीरानी ने सिविल जज की अदालत से मुर्गे को हवाले करने की गुहार लगाई. अदालत को उन्होंने बताया कि किसी काम के सिलसिले में उन्हें कराची में रुकना पड़ा था.

अदालत के आदेश पर पुलिस ने दावेदार को सौंपा

इसलिए पुलिस हिरासत में लिए गए मुर्गे के मालिकाना हक का दावा नहीं किया जा सका. लिहाजा अदालत से अपील की जाती है कि मुर्गा उसके हवाले किया जाए. अदालत ने फरियादी की अपील मंजूर करते हुए पुलिस को मुर्गा दावेदार के हवाले करने का आदेश दिया. जरवार पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुर्गा जफर के हवाले कर दिया.

न्यूजीलैंड: सितंबर में होने हैं चुनाव, पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने मंदिर का किया दौरा, पूरी-छोले का उठाया लुत्फ

नेपाल ने फिर छेड़ा 'असली अयोध्या' राग, PM ओली ने भारत की तरह राम मंदिर बनाने के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget