एक्सप्लोरर

'आसिम मुनीर तुम्हारा समय खत्म', अमेरिका में एलईडी स्क्रीन लगाकर किया गया PAK आर्मी चीफ का विरोध

अमेरिका में प्रवासी पाकिस्तानियों की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने अमेरिका पहुंचे पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा.

Pakistan Army Chief Asim Munir: अमेरिका के दौरे पर गए पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का जबरदस्त विरोध हो रहा है. वॉशिंगटन डीसी के होटल से लेकर प्रवासी पाकिस्तानियों के कार्यक्रम के बाहर हर जगह आसिम मुनीर को विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
 
ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों किरकिरी कराने वाले पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. पाकिस्तानी मीडिया ने पहले ये झूठी खबर उड़ा दी थी कि आसिम मुनीर को यूएस आर्मी ने अपने 250 वें स्थापना दिवस के सैन्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, लेकिन अमेरिका प्रशासन ने इन दावों की हवा निकाल दी और साफ कर दिया कि आसिम मुनीर को आर्मी-डे परेड के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है.

पाकिस्तानी प्रवासी समूह के कार्यक्रम में शामिल हुए मुनीर

14 जून को यूएस आर्मी के 250वें स्थापना दिवस पर वॉशिंगटन डीसी में एक सैन्य परेड का आयोजन किया गया था. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस सैन्य परेड में सशस्त्र बलों की सलामी ली थी. 

आसिम मुनीर के लिए एक प्रवासी पाकिस्तानी साजिद तरार ने एक डायस्पोरा में कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में आसिम मुनीर ने अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को संबोधित किया. कार्यक्रम में जो स्वागत के लिए बोर्ड लगाए गए थे, उन पर आसिम मुनीर को पाकिस्तान का गौरव बताया गया था. इस कार्यक्रम का एक वीडियो जरूर सामने आया है लेकिन उसमें ऐसा लगता है कि जानबूझकर आसिम मुनीर के भाषण को म्यूट कर दिया गया है, क्योंकि पह लगाम हमले से ठीक पहले पाकिस्तान में प्रवासी नागरिकों के कार्यक्रम में ही आसिम मुनीर ने भारत-विरोधी भड़काऊ भाषण दिया था. इस संबोधन की जबरदस्त भर्त्सना हुई थी.  

'आसिम मुनीर तुम्हारा समय खत्म'

कार्यक्रम स्थल के बाहर हालांकि आसिम मुनीर का विरोध करने के लिए प्रदर्शनकारी मौजूद थे. इतना ही नहीं वॉशिंगटन डीसी के जिस होटल में आसिम मुनीर ने स्टे किया है. उसके बाहर प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर उस पर आसिम मुनीर की करतूतों को उजागर किया. स्क्रीन पर लिखा है कि आसिम मुनीर तुम्हारा समय खत्म हो गया है. हद तो तब हो गई, जब होटल में अपनी कार में दाखिल होते हुए एक प्रदर्शनकारी ने आसिम मुनीर को घेर लिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें:

'अगर ईरान हमारी डील को मान लेता तो...', इजरायल से जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget