एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने 110, ईरान ने 564 अफगानी प्रवासी परिवारों को किया डिपोर्ट; तालिबान पर क्यों एक्शन ले रहे दोनों देश?

पाकिस्तान और ईरान अपने-अपने देश से अफगानी शरणार्थियों को निकाल रहे हैं. बीते छह दिनों में जहां पाकिस्तान ने 110 अफगानी प्रवासी परिवारों को डिपोर्ट किया, वहीं ईरान ने 564 परिवारों को देश से निकाला.

Pakistan Action Against Afghan Refugee: पाकिस्तान और ईरान द्वारा अफगान शरणार्थियों को जबरन निकाले जाने और अवैध तरीके से हिरासत में रखने की खबरों के बीच नया डेटा सामने आया है. आंकड़ों के मुताबिक, ईरान और पाकिस्तान ने 8 मार्च से 14 मार्च के बीच 674 अफगान प्रवासी परिवारों को अपने देश से निकाल दिया है. 

अफगान के अमू टीवी ने शनिवार को तालिबान के बयानों से संकलित डेटा का हवाला देते हुए बताया कि ईरान ने अलग-अलग बॉर्डरों से 564 परिवारों को देश से निकाला, जबकि पाकिस्तान ने 110 परिवारों को जबरन निर्वासित किया है. डेटा से पता चलता है कि 110 परिवारों ने स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग के माध्यम से प्रवेश किया, जबकि 150 परिवारों ने पुल-ए-अबरीशम के माध्यम से निमरोज में और 414 परिवारों ने इस्लाम कला के माध्यम से अफगानिस्तान में प्रवेश किया.

ईरान में अफगान प्रवासियों की हालत खराब

ईरान के गृह मंत्रालय में विदेशी नागरिकों और अप्रवासी मामलों के ब्यूरो के महानिदेशक नादेर यारहमादी ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की कि 21 मार्च, 2025 से ईरान में अवैध अफगान प्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और अन्य सेवाओं से वंचित कर दिया जाएगा. टोलो न्यूज ने ईरान में एक अफगान प्रवासी मारोफेह एशाकी के हवाले से बताया, 'ईरान में प्रवासियों की स्थिति बहुत खराब है. प्रवासी विरोधी भावना बढ़ गई है और पुलिस अधिकारी बहाने बनाकर लोगों को गिरफ्तार करते हैं. यहां तक ​​कि वैध वीजा और वैध दस्तावेजों वाले लोगों को भी डिपोर्ट कर देते हैं.'

अफगानियों पर पाकिस्तान छोड़ने का दबाव

पाकिस्तान में अफगान प्रवासियों की स्थिति भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण है. टोलो न्यूज ने बताया है कि पाकिस्तानी पुलिस द्वारा हाल ही में भयंकर छापेमारी की गई, यहां तक कि रात के बीच में भी घरों पर छापा मारकर अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार किया गया है. पाकिस्तान में अफगान प्रवासियों पर दबाव बढ़ रहा है, खासकर इस्लामाबाद और रावलपिंडी में. अधिकारियों ने अफगान नागरिकों पर दबाव डाला है कि वे देश छोड़ दें. पाकिस्तान अफगान प्रवासियों को निर्वासित करने के प्रयास तेज कर रहा है, जिसके कारण कई लोग अपने घरेलू सामान को बहुत कम कीमतों पर नीलाम करने के लिए मजबूर हो रहे हैं.

दुकान किराए पर ली थी, अब औने-पौने दाम में बेच दी: शरणार्थी

रावलपिंडी में अपने छह सदस्यीय परिवार के साथ रहने वाले अफगान प्रवासी शुजाउद्दीन ने कहा, 'मैंने एक साल पहले लगभग 1.8 मिलियन पाकिस्तानी रुपए में दुकान किराए पर ली थी और इसमें निवेश किया था, लेकिन अब सरकार के फैसले के कारण मुझे दूसरे शहर में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. अगर मैं नहीं गया तो वे हमें गिरफ्तार कर वापस अफगानिस्तान भेज देंगे. मैंने अपनी दुकान का सारा सामान बहुत कम कीमत पर नीलाम कर दिया है.'

वीजा, एसीसी वाले लोगों को भी परेशानी

पाकिस्तान में एक अफगान प्रवासी रेजा साखी ने कहा, 'हम सभी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि हमारा क्या होगा. यहां तक ​​कि वीजा, पीओआर (पंजीकरण प्रमाण) कार्ड या एसीसी (अफगान नागरिक कार्ड) वाले लोग भी पाकिस्तान में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.'

मानवाधिकार संगठनों ने पाक सरकार को लिखी थी चिट्ठी

पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक ग्रुप जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) ने पिछले सप्ताह एक बयान जारी किया था, जिसमें इस्लामाबाद और रावलपिंडी में अफगान शरणार्थियों की गिरफ्तारी, अवैध हिरासत और उत्पीड़न को समाप्त करने की मांग की थी. स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में मानवाधिकार संगठनों और शरणार्थी समर्थन समूहों के एक गठबंधन ने पाकिस्तानी सरकार को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें अफगान प्रवासियों के जबरन निर्वासन पर तत्काल रोक लगाने की अपील की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
How to do Fasting: क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
Embed widget