एक्सप्लोरर

फवाद चौधरी बोले- सैटेलाइट से कश्मीर में देंगे इंटरनेट, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री को ट्ववीटर यूजर्स अच्छे से पहचानते हैं. लगता है यूजर्स को उनके ट्वीट का ही इंतजार रहता है. इस बार भी उनका ऐसा ट्वीट आया तो भारत पाक की ट्रोल आर्मी सक्रिय हो गई.

नई दिल्ली: अपने ऊल जुलूल बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार फवाद चौधरी ने ऐसा ज्ञान दिया कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. फवाद चौधरी ने जम्मू कश्मीर में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट देने की बात कही. फवाद चौधरी जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हजाए जाने के बाद लगाई गई पाबंदियों पर बोल रहे थे.

ट्वविटर पर किस बयान को लेकर मंत्री हुए ट्रोल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर एलान किया, “आज दुनिया में इंटरनेट लोगों का मौलिक अधिकार है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में यह सुविधा नहीं है। मैंने एसयूपीएआरसीओ (पाकिस्तान स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्ज कमीशन) को एक पत्र लिखा, जिसमें पूछा है कि क्या जम्मू-कश्मीर में सेटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा दे सकते हैं क्या? ”

उनके एलान के साथ ही भारत-पाकिस्तान के दोनों तरफ सोशल मीडिया यूजर्स सक्रिय हो गये. दोनों तरफ से हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से निशाना बनाने लगा. किसी ने व्यंग्य कसते हुए उन्हें सैटेलाइट की जंग से बचने की सलाह दी. इस चेतावनी के साथ कि पाकिस्तान के लिए ये भारी पड़ेगा. एक पाकिस्तानी यूजर्स ने उन्हें पाकिस्तान की याद दिला दी. उसने शहर पंजगूर में डेढ़ महीने से नदारद इंटरनेट सुविधा बहाल करने की गुहार लगाई. इसलिए बेहतर है दूसरों के बारे में बात करने से पहले अपने लोगों के बारे में सोचो.

ट्वीटर पर विवादों के बादशाह माने जाते हैं फवाद पाकिस्तान के विज्ञान एवं सूचना मंत्री फवाद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता के चलते कई बार उन्हें लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा है. अक्टूबर में उन्होंने भारत के फ्रांस से हुए रक्षा सौदे को लेकर एक ट्विट किया था. उस वक्त उन्होंने नींबू और मिर्च के साथ राफेल फाइटर जेट की तस्वीर साझा की थी. जिसके जवाब में यूजर्स ने तस्वीर का जवाब तस्वीर से देते हुए उनकी औकात तक बता दी.

अक्टूबर में फवाद चौधरी ने लाहौर में होने वाले प्रदूषण के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया. सितम्बर में भी भारत के चंद्रयान-2 मिशन पर फवाद चौधरी का ट्वीट यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने तो उन्हें बकरियों और टमाटर के सपने देखने वाला बता दिया. साथ ही दुनिया से भीख मांगने तक की नसीहत दे डाली.

हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर भी अपनी राय रखी थी. जिसमें उन्होंने मुसलमान शासक को जालिम दिखाने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया. इसके अलावा भी फवाद के कई विवादास्पद ट्ववीट हैं. कई बार सोशल मीडिया पर अपनी किरकिरी करवा चुके फवाद चौधरी अपनी हरकतों और बयानों से बाज आते ही नहीं..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget