एक्सप्लोरर

Pakistan Asim Munir: पाकिस्तान आर्मी चीफ ने बॉर्डर पर मनाई बकरीद, भारत के खिलाफ उगला जहर, कश्मीर को लेकर जानिए क्या कह दिया

Pakistan Asim Munir: पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने इस बार सेना के जवानों के साथ एलओसी पर ईद-अल-अजहा का त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला.

Pakistan Asim Munir: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने इस बार बकरीद का त्योहार भारत को गीदड़ भभकी देकर मनाया है. मुनीर बकरीद का त्योहार मनाने के लिए नियंत्रण रेखा (LOC) पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के जवानों के साथ ईद की नमाज अदा की. आर्मी चीफ हाजी पीर सेक्टर में एलओसी के पास पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सैनिकों से कहा, 'सैनिक के तौर पर हम अपने घर से और प्रियजनों से दूर रहकर ईद का त्योहार मनाने पर गर्व महसूस करते हैं, जिससे हम अपने देश और साथी नागरिकों की सुरक्षा कर सकें.'

पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि सेना प्रमुख ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ ईद-अल-अजहा की नमाज अदा की. इस दौरान जनरल मुनीर ने पाकिस्तान की समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने देश की रक्षा के लिए समर्पण, उच्च मनोबल और प्रतिबद्धता के लिए जवानों की तारीफ की. जनरल असीम मुनीर ने इस दौरान कश्मीर का राग अलापते हुए भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला. संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप पाकिस्तान के सैद्धांतिक रुख को दोहराया.

पाकिस्तान के खिलाफ झूठे प्रचार का आरोप
एलओसी पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कश्मीरियों के खिलाफ अत्याचार और क्रूरता करने का भारत पर आरोप लगाया. मुनीर ने कहा, हाल ही में भारत में चुनाव संपन्न हुए हैं इस समय भारत पाकिस्तान को उकसा रहा है पाकिस्तान के खिलाफ झूठे प्रचार कर रहा है. मुनीर ने कहा, भारत पाकिस्तान के खिलाफ झूठा प्रचार करता है और उसी के आड़ में कश्मीर में क्रूरता करता है. मुनीर ने कहा, भारत फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन का अंजाम देता है. भारत की ये रणनीतियां नियमित राजनीतिक उपकरण बन गई हैं. 


पाकिस्तानी जनरल ने दृढ़ता से जवाब देने की कही बात
जनरल मुनीर ने कहा, 'पाकिस्तान हमेशा से शांति प्रिय देश रहा है, हम हमेशा से शांति और स्थिरता का समर्थन करते रहे हैं. लेकिन यदि कोई देश पाकिस्तान को उकसाने का प्रयास करता है और देश की संप्रभुता के खिलाफ कोई कदम उठाता है तो हम दृढ़ता के साथ उसको जवाब देंगे.' जनरल मुनीर से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी देश और दुनियाभर के मुसलमानों को ईद की बधाई दी थी, इस दौरान शहबाज ने भी कश्मीर का राग अलापा था.

यह भी पढ़ेंः Sanctions on Asim Munir: पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर पर अमेरिका में लग सकता है प्रतिबंध, भारतीय मूल के सांसद ने की बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget