एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमला : भारत को मिला इटली, फ्रांस और मिस्र का साथ, पीएम मोदी से की फोन पर बात

Pahalgam Terror Attack: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया भर के देश इस दुख की घड़ी में भारत के साथ खड़े हैं. मिस्र, इटली और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों ने गुरुवार (24 अप्रैल,2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात की. साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में हुए जघन्य आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की. उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की और भारत के लोगों के साथ पूर्ण समर्थन और एकजुटता व्यक्त की.

मैक्रों ने कहा कि इस तरह की बर्बरता पूरी तरह से अस्वीकार्य है. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके समर्थन संदेश के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प से अवगत कराया.

जॉर्जिया मेलोनी, इमैनुएल मैक्रों और अल-सीसी ने की पीएम मोदी से बात

रणधीर जायसवाल ने बताया, "इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारतीय जमीन पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने पीड़ितों के लिए अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं व्यक्त कीं. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इटली का पूरा समर्थन व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके फोन कॉल और आतंकवाद तथा इसके पीछे के लोगों के खिलाफ समर्थन के स्पष्ट संदेश की सराहना की. भारत और इटली आतंकवाद विरोधी प्रयासों को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों सहित मिलकर काम करना जारी रखेंगे."

नेतन्याहू और जॉर्डन के किंग ने भी जताई संवेदना

इसके अलावा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फत्ताह अल-सीसी ने भी पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी से बात की. रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, "मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी ने पीएम मोदी को फोन किया और भारतीय धरती पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. राष्ट्रपति सीसी ने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मिस्र भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति अल-सीसी को सीमा पार आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी और उनके समर्थन और एकजुटता के लिए उनका आभार जताया."

इससे पहले, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget