एक्सप्लोरर

India Pakistan News: चीनी दूतावास ने नेपाल में अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी, भारतीय बॉर्डर के पास न जाने की दी सलाह

India Operation Sindoor: चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उसने नेपाल में चीन के लोगों से कहा है कि वे बॉर्डर के करीब जाने से बचें.

India Pakistan News: भारत और पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा तनाव बढ़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाया. भारत ने भी उसे करारा जवाब दिया है. इस बीच चीन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. चीन ने नेपाल में अपने लोगों को भारत के बॉर्डर के पास न जाने की सलाह दी है. नेपाल में चीनी दूतावास ने और भी कई सुझाव दिए हैं.

चीनी दूतावास ने नेपाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में चीनी नागरिकों को नेपाल-भारत सीमा के साथ वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है. नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा है. दूतावास ने कहा कि चीनी नागरिकों को बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने से बचना चाहिए, साथ ही यह भी बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत और नेपाल दोनों ने अपनी सीमा पर सुरक्षा प्रयासों को तेज कर दिया है.

पाकिस्तान की वजह से बढ़ा बॉर्डर पर तनाव 

पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला कर दिया था. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला ले लिया, लेकिन पाकिस्तान और ज्यादा आक्रामक हो गया है. इंडियन आर्मी ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत-पाक तनाव की स्थिति को देखते हुए कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं. इंडिगो ने अपनी कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है. ये फ्लाइट्स 9 मई तक कैंसिल रहेगीं.

भारत-पाक की स्थिति पर चीन-अमेरिका ने क्या दी प्रतिक्रिया

चीन ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को लेकर बयान दिया था. उसका कहना है कि दोनों देश पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे. इस वजह से बातचीत से मसला हल होना चाहिए. अमेरिका का यह मानना है कि पाकिस्तान को तनाव नहीं बढ़ाना चाहिए. उसे भारत के साथ बात करके मसले को हल करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: '26 का बदला 2600 से', पाकिस्तान को चुभेगी तौकीर रजा की ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget