एक्सप्लोरर

Open Engineering: मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए किया जा सकता है आलू का इस्तेमाल, वैज्ञानिकों ने की खोज

House On Mars: मंगल ग्रह पर मकान बनाने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह का दावा ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने हालिया रिपोर्ट में किया है.

British Scientist: दुनियाभर के वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर खोज कर रहे हैं. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस ग्रह पर जीवन की संभावना को लेकर कुछ अहम सबूत मिल सकते हैं. अब मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक अहम खोज की है. उन्‍होंने एक मटीरियल तैयार किया है, जिसे 'स्टारक्रीट' (StarCrete) नाम दिया गया है.

ये एक कंक्रीट है, जिसका इस्‍तेमाल मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए किया जा सकता है. आपको हैरानी होगी जानकर कि इस ईंट को बनाने में आलू में पाया जाने वाला स्‍टार्च, नमक और मंगल ग्रह की मिट्टी का इस्‍तेमाल हुआ है. ओपन इंजीनियरिंग जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आलू का स्टार्च, अंतरिक्ष की धूल और नमक कंक्रीट को किसी ऐसी चीज में व्यवस्थित करने की अनुमति दे सकते हैं जो बहुत अधिक नियमित कंक्रीट है.

वैज्ञानिकों की नजर में क्या है समाधान?

रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष में कोई इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर तैयार करना मुश्किल और महंगा है. भविष्‍य में अंतरिक्ष निर्माण के मामले में आसान मटीरियल पर भरोसा करना होगा. मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को लगता है कि 'स्टारक्रीट' इसका समाधान हो सकता है. इस कंक्रीट को बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह में पाई जाने वाली मिट्टी का नकली वर्जन तैयार किया. फिर उसमें आलू में पाए जाने वाले स्‍टार्च और चुटकी भर नमक को मिलाया गया.

वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्‍होंने जो कंक्रीट या ईंट कहें तैयार हुई है, वह आम कंक्रीट से दोगुनी मजबूत है. यह मंगल ग्रह पर निर्माण के लिए बेहतर है. वैज्ञानिकों का आर्टिकल ओपन इंजीनियरिंग में पब्लिश हुआ है. रिसर्च टीम ने बताया है कि आलू में पाया जाने वाला स्‍टार्च, मंगल ग्रह की नकली धूल के साथ मिलाने पर कंक्रीट को मजबूती देता है. यह सामान्‍य कंक्रीट से दोगुना और चांद की धूल से बनाई गईं कंक्रीट से कई गुना मजबूत है.

पृथ्वी पर भी हो सकता है इस ईंट का इस्तेमाल?

वैज्ञानिकों ने अपनी कैलकुलेशन में पाया कि 25 किलो डीहाइड्रेटेड आलू में 500 किलो 'स्टारक्रीट' बनाने के लिए पर्याप्‍त स्‍टार्च होता है. उससे लगभग 213 से ज्‍यादा ईंट बन सकती हैं. वैज्ञानिकों की टीम अब इस ईंट को हकीकत बनाना चाहती है, वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी ईंट अगर पृथ्‍वी पर भी इस्‍तेमाल की जाए, तो कार्बन उत्‍सर्जन में कमी लाई जा सकती है.   

ये भी पढ़ें: क्या NASA जानबूझ कर मंगल पर अपने यान क्रैश कराने की प्लानिंग कर रहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget