एक्सप्लोरर

Omicron Variant: अमेरिका तक कोरोना के नए वेरिएंट 'Omicron' के पहुंचने से हड़कंप, जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा

Covid New Variant: WHO का  मानना है कि कोरोना वायरस का ये नया वेरिएंट जल्द ही पूरी दुनिया में फैल सकता है. आने वाले दिनों में इनसे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या भी बढ़ सकती है.

Omicron Variant: पिछले महीने दक्षिणी अफ्रीका में खोजा गया कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट अब 25 देशों में फैल गया है. दरअसल कोविड के नए स्ट्रेन ने अब अमेरिका (US) और यूएई (UAE) में भी दस्तक दे दी है. व्हाइट हाउस (White House) ने बुधवार को नए स्ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए अमेरिका और यूएई में एक-एक ओमिक्रोन के मामले सामने आने की पुष्टि की है. इस मामले के साथ ही कोरोना वायरस का यह वैरिएंट अब तक 25 देशों में फैल गया है. वहीं इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया था कि अबतक वायरस के इस नए स्ट्रेन का संक्रमण 23 देशों में पहुंच चुका है. 

हालांकि वैज्ञानिक नए वेरिएंट से पैदा हुए खतरे के बारे में लगातार अध्ययन कर रहे हैं. बता दें कि कोरोना की दो लहर से जूझ चुकी दुनिया अब तीसरे लहर के लिए पहले से ही सतर्क हो चुकी है. ओमिक्रोन के बारे में पता लगाने के साथ ही कई देशों ने एहतियात के तौर पर अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन भी पिछले महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था. 

मिली जानकारी के अनुसार नए वेरिएंट से संक्रमित होने वाले व्यक्ति का पता कैलिफ़ोर्निया में लगाया गया है. वह 22 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से संयुक्त राज्य अमेरिका लौटा और सात दिन बाद जांच में पॉजिटिव पाया गया. हालांकि उसे पूरी तरह से वैक्सीन लगाया जा चुका था. 

वैरिएंट की मौजूदगी वाले देशों की संख्या में और होगा इजाफा 

वहीं विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों के 23 देशों ने कोरोना के इस वेरिएंट के मामलों की सूचना दी है. उन्होंने अन्य देशों को भी आगाह करते हुए कहा कि आशंका है कि इस वेरिएंट की मौजूदगी वाले देशों की संख्या में और इजाफा होगा. 

WHO का  मानना है कि कोरोना वायरस का ये नया वेरिएंट जल्द ही पूरी दुनिया में फैल सकता है. आने वाले दिनों में इनसे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या भी बढ़ सकती है. वहीं WHO, फिलहाल यह वायरस कितना खतरनाक हो सकता है और  इसमें इम्यूनिटी को बेअसर करने की कितनी क्षमता है इसका पता लगाने में जुटा है. इसके अलावा डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों को वैक्सीनेशन स्पीड बढ़ाने की भी अपील की है.

कई देशों ने लगाई सख्‍त पाबंदियां

ओमीक्रोन का पता लगने के साथ ही पूरी दुनिया में एक बार फिर डर का माहौल है. इसके संक्रमण से अपने देश को बचाने के लिए तमाम देश कड़ी पाबंदियां लगा रहा है. एक तरफ जहां वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए जापान में यात्रा प्रतिबंधों को कड़ा किया गया है. वहीं दूसरी तरफ ओमीक्रोन के एक संक्रमित मरीज मिलने के बाद अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जांच के नियमों को सख्त कर दिया है. आस्ट्रिया ने एहतियात के तौर पर लाकडाउन को आगे बढ़ाकर 11 दिसंबर तक कर दिया है. इसके अलावा पुर्तगाल ने लोगों को घरों के अंदर भी मास्क पहनने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: 

Booster Dose: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बूस्टर डोज़ के लिए DCGI से मांगी मंज़ूरी

Omicron: 'एट रिस्क' देशों से आए 3476 यात्रियों में से 6 में कोरोना की पुष्टि, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget