एक्सप्लोरर

Covid New Variant: अमेरिका और UAE में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, अब तक दुनिया के 25 देशों में फैला 'ओमिक्रोन'

Omicron Found In US & UAE: कोरोना वायरस संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने अब अमेरिका और यूएई में भी दस्तक दे दी है.

Omicron Cases Across The World: कोरोना वायरस संक्रमण के नए वैरिएंंट ओमिक्रोन ने अब अमेरिका और यूएई में भी दस्तक दे दी है. दोनों देशों में एक-एक ओमिक्रोन का केस मिला है. इसके साथ ही, ऐसे देशों की संख्या बढ़ गई है जहां कोरोना के नए वैरिएंंट ओमिक्रोन के केस मिले हैं. अब ऐसे कम से कम 25 देश हो गए हैं. इससे पहले WHO की ओर से बताया गया था कि कम से कम 23 देशों में ओमिक्रोन फैल चुका है. WHO के इस बयाव के बाद अमेरिका और UAE में ओमिक्रोन के मामले मिले.

कैलिफोर्निया में मिला पहला केस
अमेरिका के कैलिफोर्निया का एक शख्स वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया है. अमेरिका के शीर्ष संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने व्हाइट हाउस में कहा कि यह अमेरिका में कोविड-19 के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने का पहला मामला है. उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति 22 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था और 29 नवंबर को वह जांच में संक्रमित पाया गया था. फाउची ने कहा कि व्यक्ति का टीकाकरण हुआ है लेकिन उसने टीके की बूस्टर खुराक नहीं ली है. शख्स में मामूली लक्षण हैं.

दक्षिण अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध
बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने पिछले महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था. यहीं पर कोविड के नए स्वरूप का पता चला था. यहां ये कम से कम 25 देशों में फैल चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अध्यक्ष टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस पहले  ही इसके और भी देशों में फैलने की अंदेशा जता चुके हैं.

कहां-कहां मिले ओमिक्रोन के केस?
बोत्सवाना में 19, दक्षिण अफ्रीका में 77, नाइजीरिया में 3, ब्रिटेन में 22, दक्षिण कोरिया में 5, ऑस्ट्रेलिया में 7, ऑस्ट्रिया में 1, बेल्जियम में 1, ब्राजील में 3, चेक गणराज्य में 1, फ्रांस में 1, जर्मनी में 9, हांगकांग में 4, इज़राइल में 4, इटली में 9, जापान में 2, नीदरलैंड्स में 16, नॉर्वे में 2, स्पेन में 2, पुर्तगाल में 13, स्वीडन में 3, कनाडा में 6, डेनमार्क में 4, अमेरिका में 1 और UAE में भी 1 मामला सामने आया है.

यह भी पढ़ें-
Booster Dose: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बूस्टर डोज़ के लिए DCGI से मांगी मंज़ूरी
Omicron: 'एट रिस्क' देशों से आए 3476 यात्रियों में से 6 में कोरोना की पुष्टि, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget