एक्सप्लोरर

Omicron in Germany: ओमिक्रोन की मार के बीच जर्मनी में नाइट क्लब होंगे बंद, New Year के जश्न पर भी रहेगी रोक

Germany Covid-19: ओमिक्रोन संक्रमण को देखते हुए जर्मनी की सरकार ने नए साल के दौरान निजी पार्टियों को 10 लोगों तक सीमित कर दिया है. साथ ही दर्शकों को फुटबॉल के खेल से प्रतिबंधित कर दिया गया गया है.

Germany Covid-19: कोरोना के नए वेरिएंट के तेजी से प्रसार को देखते हुए जर्मनी भी सतर्क हो गया है. सरकार ने लोगों को ओमिक्रोन संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं. जर्मनी की सरकार ने मंगलवार को नए साल के दौरान निजी पार्टियों को 10 लोगों तक सीमित कर दिया है. साथ ही दर्शकों को फुटबॉल के खेल से प्रतिबंधित कर दिया गया है ताकि ओमिक्रोन के प्रसार को रोका जा सके. जर्मनी के 16 क्षेत्रीय नेताओं (Germany Regional Leaders) के साथ बातचीत के बाद बोलते हुए चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ( Chancellor Olaf Scholz) ने कहा कि देश पांचवीं लहर का सामना कर रहा है. बेहद ही अधिक संक्रामक ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया भर में फैल गया है.

जर्मनी में लगाए गए कई प्रतिबंध

चांसलर ओलाफ स्कोल्ज (Chancellor Olaf Scholz) ने कहा कि हम सभी इस महामारी से ऊब चुके हैं लेकिन हमें एक फिर से साथ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने संक्रमण को रोकने के लिए कई नए उपायों की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर से जर्मनी नाइटक्लब और डांस वेन्यू (Nightclubs And Dance Venues) बंद कर देगा. नए साल पर बड़े समारोहों से बचने की कोशिश की जा रही है. निजी पार्टियों में टीका ले चुके केवल 10 लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे. पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. बिना टीकाकरण वाले लोगों को दूसरे घर के केवल दो लोगों के साथ घुलने-मिलने की अनुमति होगी. हालांकि ये नियम 14 साल तक के बच्चों पर लागू नहीं होगा. टीकाकरण और बूस्टर डोज पर खास जोर दिया जा रहा है.

जर्मनी में नहीं होंगे बड़े आयोजन

इसके अलावा 28 दिसंबर से देश में बड़े आयोजन अब दर्शकों के साथ नहीं होंगे. यह विशेष रूप से फुटबॉल खेलों पर लागू होता है. स्कोल्ज की सरकार और राज्य के प्रशासन ने हालांकि रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (Robert Koch Institute) स्वास्थ्य एजेंसी के ओमिक्रोन के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने की सिफारिशों पर ध्यान नहीं दिया. इससे पहले मंगलवार को आरकेआई (RKI) ने गैर-जरूरी यात्रा को रोकने और स्कूल की छुट्टियों को बढ़ाने जैसे अन्य कदमों के साथ-साथ अधिकतम संपर्क प्रतिबंध के लिए सिफारिशें जारी कीं थी. बहरहाल जर्मनी की नई स्कोल्ज के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन से फिलहाल इनकार किया है. चांसलर ओलाफ स्कोल्ज (Chancellor Olaf Scholz) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जर्मनी के लोग क्रिसमस की अवधि में जिम्मेदारी और सावधानी से अपना काम करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget