एक्सप्लोरर

क्या है ‘स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव डायलॉग’ जिसके लिए NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन की यात्रा पर, जानिए

SR Dialogue : SR डायलॉग के तहत कल 23वीं बातचीत होगी. पिछली बार SR डायलॉग बैठक दिसंबर 2019 में नई दिल्ली में हुई थी और उसके बाद से यह बैठकें गलवान घाटी में सीमा विवाद के कारण निलंबित कर दी गई थीं.

NSA Ajit Doval Visit to China: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल दो दिनों की चीन की यात्रा पर जा रहे हैं. उनका यह दौरा "स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव डायलॉग" (Special Representative Dialogue) के तहत हो रहा है. यह डायलॉग भारत और चीन के बीच सीमा विवादों और सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर बातचीत करने का एक मंच है.

भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दों पर यह "स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव (SR) डायलॉग" पांच साल के बाद फिर से शुरू होने जा रहा है. सीमा पर गश्ती संबंधी समझौते के बाद यह डायलॉग भारत और चीन के रिश्तों में सुधार के ताजा संकेत है. 18 दिसंबर (बुधवार) को बीजिंग में होने वाली इस वार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने देर रात जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार, यह वार्ता सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और सीमा मुद्दे का एक उचित, तार्किक और आपसी सहमति वाला समाधान तलाशने पर केंद्रित होगी. 

विदेश मंत्रालय ने देर रात जारी किए गए अपने एक बयान में कहा, "NSA और भारत-चीन सीमा मुद्दे पर भारत के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव (SR) अजीत डोभाल, 18 दिसंबर को बीजिंग में 23वीं SR बैठक करेंगे. जहां उनके चीनी समकक्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC), केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी भाग लेंगे."

कजान में लिया गया था वार्ता फिर से शुरू करने का निर्णय

दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता शुरू करने का यह निर्णय अक्टूबर में कजान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई मुलाकात से एक दिन पहले लिया गया था. जिसे 2020 से निलंबित रखा गया था.

जानें क्या है स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव डायलॉग

भारत-चीन सीमा मुद्दे के समाधान से संबंधित वार्ता के लिए साल 2003 में स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव मेकेनिज्म की स्थापना की गई थी. जिसका उद्देश्य सीमा विवाद का राजनीतिक समाधान तलाशना था. 2012 में नई दिल्ली और बीजिंग ने सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए भी एक वर्किंग मेकैनिज्म की शुरुआत की थी. बीजिंग में बुधवार (18 दिसंबर) को होने वाली बैठक SR डायलॉग के तहत 23वीं बातचीत होगी. पिछली बार SR डायलॉग बैठक दिसंबर 2019 में नई दिल्ली में हुई थी और उसके बाद से यह बैठकें गलवान घाटी में सीमा विवाद के कारण निलंबित कर दी गई थीं.

यह भी पढ़ेंः एयरपोर्ट के लिए समंदर के बीच आर्टिफिशियल आइलैंड बनाने जा रहा चीन! जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget