एक्सप्लोरर

'मैं भाग्यशाली था...', जानलेवा हमले पर पहली बार बोले जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी

Writer Salman Rushdie: सलमान रुश्दी ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर पहली बार खुलकर बात की. पिछले साल न्यू यॉर्क में एक कार्यक्रम में उन्हें चाकू मार दिया गया था.

Salman Rushdie Interview: मुंबई में जन्मे और जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी ने पिछले साल उन पर हुए कातिलाना हमले के बाद पहली बार सोमवार (6 फरवरी) को कहा कि मैं भाग्यशाली था जो इससे बच गया. लेखक ने पिछले साल 12 अगस्त को न्यू यॉर्क में एक कार्यक्रम में अपने ऊपर हुए हमले पर पहली बार मीडिया से बात की.

मीडिया से बात करते हुए बुकर पुरस्कार विजेता लेखक सलमान रुश्दी ने कहा, "मैं उन लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे साथ एकजुटता दिखाई." उन्होंने कहा, "मैं अब उठने और चलने में सक्षम हूं. मैं ठीक हूं, लेकिन मेरे शरीर के कुछ हिस्सों को लगातार जांच की जरूरत है. यह बहुत बड़ा हमला था." 

अपने शुभचिंतकों का आभार जताया 

हमले के बाद अपने पहले साक्षात्कार में लेखक ने ‘द न्यू यॉर्कर’ पत्रिका से कहा कि वह उन लोगों और अपने परिवार के प्रति शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया. इसमें उनके बेटे जफर और मिलन भी शामिल हैं. रुश्दी ने कहा, "उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अगर उनकी हत्या की जाती है तो लोग इस पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे." उन्होंने कहा, "मैंने इन वर्षों में भर्त्सना और कटुता से बचने की बहुत कोशिश की है."

बुकर पुरस्कार से सम्मानित हुआ उपन्यास

उन्होंने कहा, "मैंने बहुत सी किताबें लिखी हैं. ‘द सेनेटिक वर्सेज़’ मेरी 5वीं प्रकाशित किताब थी. मेरा चौथा प्रकाशित उपन्यास और यह (विक्टरी सिटी उपन्यास) मेरा 21वां उपन्यास है. फतवा आने के बाद मेरी जिंदगी का तीन चौथाई हिस्सा गुज़र चुका है. एक तरह से आप अपने जीवन को लेकर कर पछता नहीं सकते हैं." रुश्दी को उनके उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 

ईशनिंदा विवाद पर कही यह बात

यह पूछे जाने पर कि अपने उपन्यास ‘द सेटेनिक वर्सेज़’ में कथित रूप से ‘ईशनिंदा’ के लिए ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी की ओर से उनकी हत्या का फतवा जारी करने के कई सालों के बाद भी सतर्कता न बरतना क्या गलती थी? इस पर उन्होंने कहा, "मैं खुद से भी यह सवाल कर रहा हूं और मैं इसका जवाब नहीं जानता हूं. मैंने अपनी जिंदगी के 20 साल से ज्यादा वक्त तक ऐसा किया है. तो क्या यह गलती है."

पिछले साल हुआ था जानलेवा हमला

उनका नया उपन्यास ‘विक्टरी सिटी’ हमले से पहले ही पूरा हो गया था. यह कर्नाटक में हम्पी को लेकर है. बता दें कि रूश्दी पर पिछले साल 12 अगस्त को जानलेवा हमला हुआ था. उस वक्त वह विक्ट्री सिटी में स्थित चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में व्याख्यान दे रहे थे. कार्यक्रम के दौरान एक शख्स मंच पर चढ़ गया और उन पर चाकू से कई हमला किया तथा मुक्के भी मारे. इस हमले में उनकी एक आंख और एक किडनी पर असर हुआ था. इस हमले से उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है.

ये भी पढ़ें-भारतीय मूल की अमेरिकी महिला अप्सरा अय्यर ने रचा इतिहास, हार्वर्ड लॉ रिव्यू की अध्यक्ष चुनी गईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
खामेनेई की अंतिम सलामी से ठीक पहले ईरान ने दी जंग की धमकी! तेहरान बोला- शांति समझौते का नहीं...
खामेनेई की अंतिम सलामी से ठीक पहले ईरान ने दी जंग की धमकी! तेहरान बोला- शांति समझौते का नहीं...
अयातुल्लाह ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा के बहाने ताकत दिखा रहा ईरान? भारत समेत अब तक इन देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
अयातुल्लाह ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा के बहाने ताकत दिखा रहा ईरान? भारत समेत अब तक इन देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget