एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण करना खतरनाक, पैदा हो सकती है लड़ाई की स्थिति: चीन

बीजिंग: चीन ने उत्तर कोरिया को परमाणु परीक्षण करने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि ऐसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना कदम से किसी भी समय लड़ाई की स्थिति पैदा हो सकती है. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर ''किसी भी क्षण लड़ाई छिड़ सकता है.'' इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ रहे तनाव को लेकर चेतावनी दी कि किसी युद्ध में कोई भी विजेता नहीं होता.

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया की समस्या से निपट लिया जाएगा. राष्ट्रपति ने यह बयान उन अटकलों पर दिया था जिनमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया एक दूसरे परमाणु या मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर सकता है.

वांग ने कहा, ‘‘एक तरफ अमेरिका और दक्षिण कोरिया हैं और दूसरी ओर उत्तर कोरिया है. दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है. इन हालात को देखते हुए हमें ध्यान देने की जरूरत है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि सभी पक्ष भड़ाकाउ या धमकी देने वाले बयानों से बचें और कोरियाई प्रायद्वीप पर हालात बेकाबू होने से रोकें.’’

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां मार्क अरॉल्ट के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘अगर युद्ध होता है तो इसका नतीजा ऐसा होगा जिसमें हर किसी को नुकसान होगा और कोई भी विजेता नहीं हो सकता.’’

बाद में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु परीक्षण नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव स्पष्ट रूप से कहता है कि उत्तर कोरिया को सभी परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को खत्म कर देना चाहिए. यह बहुत स्पष्ट है.’’

व्हाइट हाउस के एक विदेश नीति सलाहकार ने शुक्रवार को कहा था कि उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों के जवाब में अमेरिका सैन्य विकल्पों का आकलन कर रहा है. वांग ने कहा, ‘‘बातचीत एकमात्र संभावित समाधान है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉस एंजिल्स में बड़ा अलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा अलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
क्रेमलिन में पुतिन की ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसेन रेजाई से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा?
क्रेमलिन में पुतिन की ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसेन रेजाई से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा?
युद्ध रोकने के बदले हूतियों की शर्तें, 51 अरब डॉलर और यमन की सरकार के रूप में मान्यता
युद्ध रोकने के बदले हूतियों की शर्तें, 51 अरब डॉलर और यमन की सरकार के रूप में मान्यता
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget