एक्सप्लोरर

North Korea Ballistic Missile Test: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलेस्टिक मिसाइल, कुछ दिनों पहले भी किया था परीक्षण

North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर मिसाइल दागी है. दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है.

North Korea Missile Fire: उत्तर कोरिया (North Korea) ने एक बार फिर बैलेस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) दागी है. इस बात की जानकारी सियोल सेना की तरफ से बुधवार को दी गई है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने कुछ दिन पहले ही एक मिसाइल का परीक्षण किया था. इसके बाद आज फिर एक बैलेस्टिक मिसाइल दाग दी. उत्तर कोरिया ने ये परीक्षण अमेरिका की राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) के दक्षिण कोरिया के दौरे से पहले किया है.

दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की यात्रा से एक दिन पहले अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि मिसाइल का प्रक्षेपण बुधवार को किया गया, लेकिन इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी. इस सप्ताह उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई यह दूसरी मिसाइल है. कमला हैरिस को दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोरिया को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा करना है.

बाज नहीं आ रहा उत्तर कोरिया

अमेरिका और दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाजों के कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर अभ्यास करने के बीच उत्तर कोरिया ने यह प्रक्षेपण किया है. अमेरिका की चेतावनी के बावजूद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपनी तानाशाही हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसने एक बार फिर मिसाइल दागकर अमेरिका को चेताया है कि वह उसकी धमकियों से डरने वाला नहीं है. इस बार उत्तर कोरिया की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल ऐसे समय में दागी गई है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाएं संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली हैं.

दक्षिण कोरिया ने बताया उकसावे वाला कदम

गौरतलब है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया एशियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से बढ़ते खतरे के मद्देनजर संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं. इससे पहले, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल किम सियुंग-क्युम ने बताया था कि उत्तर कोरिया द्वारा पश्चिमी शहर ताइकॉन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल ने खुले आसमान में 60 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई पर 600 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भरी. दक्षिण कोरियाई सेना ने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण की कड़ी निंदा करते हुए इसे गंभीर उकसावे वाला कदम करार दिया है.

ये भी पढ़ें: तानाशाह किम जोंग उन की सीक्रेट बेटी की पहली तस्वीर वायरल? जानें क्या बोले एक्सपर्ट

ये भी पढ़ें: US-South Korea के सैन्य अभ्यास पर भड़का तानाशाह, उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget