एक्सप्लोरर

करीब 20 साल में पहली बार व्हाइट हाउस में नहीं हुआ 'इफ्तार डिनर'

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस में इस बार मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान में पारंपरिक इफ्तार डिनर (रात्रिभोज) का आयोजन नहीं हुआ. करीब दो दशकों में पहली बार यह पंरपरा टूटी है. समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक, पहले कई बार यह आयोजन होने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस में इस साल रमजान के महीने में कोई उत्साह नहीं दिखा.

पवित्र महीने के समाप्त होने पर शनिवार देर शाम इस बारे में सिर्फ एक बयान प्रकाशित किया गया. व्हाइट हाउस में पहले इफ्तार डिनर की मेजबानी तत्कालीन राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने साल 1805 में की थी. हिलेरी क्लिंटन ने प्रथम महिला के रूप में साल 1996 में फिर से इस परंपरा को शुरू किया, जब ईद-उल-फितर के मौके पर 150 लोगों को उन्होंने भोज के लिए न्योता दिया था.

साल 1999 से लगातार हर साल यह डिनर आयोजित हो रहा है. पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने अपने दोनों कार्यकाल के दौरान हर साल इफ्तार डिनर की मेजबानी की थी. राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 में पहले रमजान डिनर की मेजबानी की और हर साल उन्होंने इसका आयोजन किया.

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक शनिवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान पर डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप ने हस्ताक्षर किया था और यह राष्ट्रपति के सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं पोस्ट किया गया. बयान के अनुसार, "रमजान के पवित्र महीने में अमेरिका में रह रहे मुसलमानों ने दुनियाभर के लोगों के साथ विश्वास कायम करने और धर्म से जुड़े हुए काम पर ध्यान दिया."

बयान में आगे कहा गया, "अब जब वे परिवार और दोस्तों के साथ ईद मनाते हैं, तो वे अपने पड़ोसियों की मदद करने और जीवन के हर क्षेत्र में लोगों के साथ भाईचारा बनाए रखने की परंपरा को आगे बढ़ाते हैं. इस छुट्टी के दौरान हमें दया, करुणा और सद्भाव की याद दिलाई जाती है. दुनियाभर के मुसलमानों के साथ अमेरिका हमारे इन मूल्यों का सम्मान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता फिर से शुरू करता है. ईद मुबारक."

पिछले साल जब ट्रंप राष्ट्रपति उम्मीदवार थे तो 'एबीसी न्यूज' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें व्हाइट हाउस में रहने का मौका मिलता है तो वह इस इफ्तार की परंपरा को जारी रखेंगे. विदेश सचिव रेक्स टिलरसन ने भी विदेश विभाग में इफ्तार डिनर का आयोजन नहीं कर परंपरा को तोड़ दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget