एक्सप्लोरर

Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में गैस में चिंगारी से कोयला खदान में विस्फोट, 9 मजदूरों की मौत

Pakistan Coal Mine Blast: खदान में तीन मजदूर खदान अब भी फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने का प्रयास हो रहा है. पुलिस ने बताया कि घटना के समय खदान के अंदर 15 मजदूर काम कर रहे थे. 

Pakistan Coal Mine Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कोयला खदान में गैस में चिंगारी से हुए विस्फोट से 9 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए. जिला पुलिस के अधिकारी नजीर खान ने गुरुवार को बताया कि ओरकजई जनजातीय जिले के डोली कोयला खदान में बुधवार को गैस में चिंगारी से विस्फोट हुआ. उस समय कोयला खदान में 13 मजदूर काम रहे थे.

कोयला खदान में गैस विस्फोट 9 की मैत

उपायुक्त अदनान खान ने बताया कि ठेकेदार समेत 9 लोगों के शव मिले हैं. विस्फोट में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें गंभीर हालत में केडीए (KDA) जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरकार के खदान विकास विभाग के अधिकारियों के एक दल ने घटनास्थल का मुआयना किया और इस नतीजे पर पहुंचे कि गैस में चिंगारी उठने से धमाका हुआ.

अब भी 3 मजदूर फंसे हुए हैं

पख्तूनख्वा पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोयला खदान से अब तक 9 मजदूरों के शवों को निकाला जा चुका है. अनुमान है कि अब भी तीन मजदूर खदान के अंदर फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि खदान में फंसे सभी मजदूरों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि घटना के समय खदान के अंदर 15 मजदूर थे. 

मिथेन गैस की वजह से हुआ हादसा 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोयला खदान से निकलने वाली मिथेन गैस के कारण खदान में विस्फोट हुआ. विस्फोट के बाद खदान के अंदर 9 मजदूर मलबे में दब गए. मलबे में दबने से इन सभी की मौत हो गई. 

घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया

इससे पहले भी पाकिस्तान के ओरकजई के डोली रोअर कोयला खदान में गैस की चिंगारी उठने से एक बड़ा धमाका हो गया था. 7 अन्य घायल हो गए थे. धमाके के बाद यहां हड़कंप मच गया था. कोयले के भंडार उत्तर-पश्चिमी ओरकजई जिले में अफ़ग़ानिस्तान के नजदीक पाए जाते हैं. बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने कहा था कि चार घायल मजदूरों को ट्रॉमा सेंटर ट्रांसफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Watch: कोरबा में फिल्मी एक्शन की तरह कोयला खदान में बम ब्लास्टिंग, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget