एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड: भूकंप के बाद भी लाइव इंटरव्यू देती रहीं प्रधानमंत्री, कहा- ठीक ठाक झटके महसूस हुए

न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' में स्थित है. इस वजह से यहां अक्सर भूकंप आने की संभावना बनी रहती है. इसे अस्थिर द्वीप भी कहा जाता है.

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में सोमवार सुबह 5.6 की तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. लेकिन प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न टस से मस नहीं हुईं. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न कुर्सी पर बैठी रहीं और टीवी चैनल पर अपना लाइव इंटरव्यू जारी रखा. उन्होंने भूकंप के दौरान इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार रयान ब्रिज को बीच में रोककर ये भी बताया कि राजधानी वेलिंगटन में संसद परिसर में क्या हो रहा है.

इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री आर्डर्न ने कहा, "रयान यहां भूकंप आया है. हमें ठीक-ठाक झटके महसूस हुए हैं. देखो, यहां कमरे में मौजूद चीजें हिलती हुई देखी जा सकती हैं."

भूकंप के झटके रुकने के बाद उन्होंने पत्रकार को बताया भी कि अब भूकंप थम गया है. प्रधानमंत्री ने कहा, "हम ठीक हैं रयान. अब लाइटें हिलना बंद हो गई हैं. मुझे लगता है कि मैं एक मजबूत बिल्डिंग में बैठी हूं."

न्यूजीलैंड में अक्सर आते हैं भूकंप के झटके दरअसल, न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' में स्थित है. इस वजह से यहां अक्सर भूकंप आने की संभावना बनी रहती है. इसे अस्थिर द्वीप भी कहा जाता है.

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, सोमवार को न्यूजीलैंड में भूकंप स्थानीय समयानुसार सात बजकर 53 मिनट पर आया. भूकंप की तीव्रता 5.6 थी. इसका केंद्र उत्तर-पूर्व वेलिंगटन से 100 किमी दूर समुद्र की गहराई में था. इस दौरान यहां जान-माल या किसी व्यक्ति को किसी तरह का बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना संकट के बीच चीन ने कहा- वायरस के राजनीतिकरण का जवाब देंगे

ताइवान की राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए बीजेपी के दो सांसद, क्या है इशारा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget