एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क ने बिल्ली, कुत्ता और खरगोश की बिक्री पर लगाया बैन, जानिए इसके पीछे की वजह

New York Bans Pet Stores: जानवरों को पपी मिल में ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए पाला जाता है ताकि उनको बेचा जा सके.

New York Bans Puppy Mill: न्यूयॉर्क में पेट शॉप पर कुत्ते, बिल्ली और खरगोशों की बिक्री बैन पर लगा दिया गया है. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने गुरुवार (15 दिसंबर) को पपी मिल बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. यहां अब पालतू जानवरों की दुकानों में बिल्लियों, कुत्तों और खरगोशों की बिक्री कानूनन अपराध होगा. हालांकि, नया कानून उन लोगों को प्रभावित नहीं करेगा जो अपने घर पर पैदा हुए जानवरों को बेचते हैं.

स्थानीय पालतू जानवरों के दुकानदारों के पास नए कानून का पालन करने के लिए 2024 तक का समय होगा. एक पपी मिल को आमतौर घरेलू जानवरों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए बनाया जाता है. इनमें जानवरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. 

पशुओं की मदद करेगा ये कानून

गवर्नर होचुल ने कहा कि पालतू जानवरों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से पशु कल्याण की रक्षा करने में मदद मिलेगी. होचुल ने कहा, "न्यूयॉर्क में कुत्ते, बिल्लियां और खरगोश प्यार करने वाले घरों और मानवीय उपचार के लायक हैं. पपी मिल को खत्म करना एक क्रूर उद्योग की बुराइयों पर दया की जीत का प्रतीक है. पपी मिल के तहत बेजुबान जानवरों की सेहत से खिलवाड़ करके उन्हें अपनी कमाई का जरिया बनाया जाता है." 

पपी मिल पर बैन की बड़ी वजह

ह्यूमेन सोसाइटी के अनुसार, संयुक्त राज्य भर में यूएसडीए-लाइसेंस प्राप्त पपी मिलों में केवल प्रजनन करने के लिए 2 लाख से अधिक कुत्तों को रखा जाता है. ह्यूमेन सोसाइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हर साल बेचे जाने वाले 2 मिलियन पिल्लों को पपी मिलों में पैदा किया जाता है. इस कानून को इसी कारण से लाया गया है, ताकि इस तरह की पपी मिलों को खत्म किया जा सके. 

न्यूयॉर्क से पहले यहां बैन है पपी मिल 

पपी मिलों पर प्रतिबंध लगाने वाला न्यूयॉर्क पहला राज्य नहीं है. 2017 में कैलिफोर्निया इस कानून को पारित करने वाला पहला राज्य बना था. मैरीलैंड ने भी 2020 में इस कानून को पारित किया था, इसके बाद 2021 में इलिनोइस ने इसे लागू किया था. न्यूयॉर्क में पालतू जानवरों की हिमायत करने वाले समूह काफी पहले से इसकी मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि जानवरों को दुकानों में भेजने से पहले अमानवीय परिस्थितियों में पाला जाता है.

ये भी पढ़ें-श्रीलंका-पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश की इकोनॉमी खस्ता क्यों हुई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget