एक्सप्लोरर

रिपोर्ट ने चौंकाया, साल 2025 के पहले ही दिन दुनिया में इतनी बढ़ जाएगी आबादी, भारत में जानिए क्या होगा हाल

World Population on first day of 2025: साल 2025 में अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक प्रति सेकंड 4.2 जन्म और 2.0 मौत होने का अनुमान है.

साल 2025 का आगाज होने वाला है. कुछ वक्त में साल 2024 इतिहास में दर्ज हो जाएगा. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि नए साल पर दुनिया की आबादी कितनी होगी. दरअसल इस साल पूरी दुनिया में 7.1 करोड़ लोगों की आबादी बढ़ी तो वहीं नए साल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.

साल 2025 में अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक प्रति सेकंड 4.2 जन्म और 2.0 मौत होने का अनुमान है. रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन दुनिया की जनसंख्या करीब 8.09 अरब हो जाएगी.

पिछले सालों से तुलना

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में 2023 के मुकाबले कम आबादी बढ़ी है. साल 2023 में दुनिया की आबादी में 7.5 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई थी.

वहीं अमेरिका की बात करें तो रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल 26 लाख आबादी की वृद्धि हुई है. जनवरी 2025 के दौरान अमेरिका में हर नौ सेकेंड में एक का जन्म और हर 9.4 सेकेंड में एक की मौत संभावित है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के चलते अमेरिका में हर 23.2 सेकेंड में एक व्यक्ति बढ़ जाएगा. अगर जन्म, मृत्यु और प्रवासी की संख्या को मिलाया जाए, तो अमेरिका की आबादी में हर 21.2 सेकेंड में एक व्यक्ति जुड़ जाएगा.

भारत की क्या होगी स्थिति
बता दें कि इस वक्त चीन को पीछे छोड़ भारत आबादी के मामले में नंबर एक पर आ गया है. इसके पीछे विशेषज्ञ जो कारण बताते हैं वो उच्च जन्म दर का होना है.साल 2025 में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 0.9% रहेगी. 2025 में भारत की जनसंख्या 146 करोड़ होने की संभावना है.

संयुक्त राष्ट्र सोशल-इकोनॉमिक एजेंसी UNDESA ने अप्रैल 2023 में भारत की आबादी चीन के बराबर 142 करोड़ होने या इससे ज्यादा होने का अनुमान जताया था.

UNDESA के मुताबिक भारत में 2035 तक उत्पादकता में इजाफा होगा. इसका कारण है कि गैरकामकाजी आबादी (15 साल से कम और 64 से अधिक) की कामकाजी आबादी (15 से 64 साल) पर निर्भरता अगले 11 साल तक लगातार घटने के आसार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget