एक्सप्लोरर

हमास को इजरायल की आखिरी वार्निंग, नेतन्याहू बोले- शर्तें मानो, वरना गाजा पर होगा कब्जा

Netanyahu Warning To Hamas: गाजा पर इजरायल का आक्रामक रुख दुनिया के लिए खतरे की घंटी है. नेतन्याहू की चेतावनी से अब साफ हो गया है कि अब इजरायल कोई कड़ा फैसला ले सकता है.

Netanyahu Warning To Hamas: गाजा में जारी युद्ध को लगभग दो साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन इजरायल अपने बंधकों की रिहाई में असफल रहा है. इस निराशा और आक्रोश के बीच, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (26 मार्च,2025 ) को हमास को आखिरी चेतावनी दी है.

दरअसल, नेतन्याहू ने कहा कि यदि हमास इजरायली बंधकों को तुरंत रिहा नहीं करता, तो इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) गाजा पर पूरी तरह कब्जा करने समेत अन्य कठोर कदम उठाएगी.

गाजा में तबाही, 50,000 से अधिक लोग मारे गए
अब तक के हमलों में गाजा को लगभग खत्म कर दिया गया है और 50,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इसके बावजूद, इजरायल को अपने बंधकों की वापसी में सफलता नहीं मिली. इस हताशा के कारण नेतन्याहू अब गाजा पर पूर्ण कब्जे की धमकी दे रहे हैं.

संसद में नेतन्याहू का बयान
इजरायली संसद (Knesset) में बुधवार (26 मार्च,2025 )  को नेतन्याहू को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि अगर हमास बंधकों को नहीं छोड़ता, तो इजरायल दबाव और बढ़ाएगा. इस दौरान, विपक्षी नेता यायर लापिद ने 2025 के राष्ट्रीय बजट को लेकर नेतन्याहू पर हमला बोला और इसे देश की सबसे बड़ी आर्थिक लूट करार दिया. वहीं, नेतन्याहू ने विपक्ष के इन आरोपों का मजबूती से जवाब दिया और कहा, "लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि नौकरशाही खतरे में है."

नेतन्याहू ने लोकतंत्र और सरकारी शक्ति पर दी सफाई
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा,"लोकतंत्र लोगों का शासन है, यह पूर्व नेताओं या मीडिया का शासन नहीं है, हम तानाशाही नहीं चला रहे, लेकिन सरकार की शक्ति भी नगण्य नहीं हो सकती."

विपक्ष का आरोप- इतिहास की सबसे लुटेरी सरकार!
विपक्षी नेता यायर लापिद ने नेतन्याहू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "नेतन्याहू ने देश के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी की है. इजरायली मध्यम वर्ग को शोषित किया जा रहा है, सिर्फ नेतन्याहू की राजनीति को बचाने के लिए."

क्या इजरायल अब गाजा पर कब्जा करेगा?
बता दें कि नेतन्याहू की धमकी से साफ है कि इजरायल अब किसी भी हद तक जा सकता है. गाजा पर पूर्ण कब्जे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. अगर हमास ने बंधकों को नहीं छोड़ा, तो युद्ध और भीषण हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget