एक्सप्लोरर

Nepal Print New Bank Notes : भारत के नक्शे के साथ नेपाल ने नोट छापना किया शुरू! क्या फिर बढ़ेगा दोनों देशों में सीमा विवाद?

Nepal Print New Bank Notes : पिछले दिनों नेपाल ने नोट पर नया नक्शा छापने को मंजूरी दी थी, जिसमें कई इलाके भारत के दिखाए गए थे. अब नेपाल ने इन नोटों को छापना शुरू कर दिया है.

Nepal Print New Bank Notes : सीमा विवाद को लेकर नेपाल और भारत के साथ तनातनी लगातार जारी है. पिछले दिनों नेपाल ने नोट पर नया नक्शा छापने को मंजूरी दी थी, जिसमें कई इलाके भारत के दिखाए गए थे. अब खबर है कि नेपाल ने इन नोटों को छापना शुरू कर दिया है. नेपाल खबर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल का केंद्रीय बैंक अपडेट नक्शे वाले नोट छापने की तैयारी कर रहा है. इनमें भारत के विवादित इलाके भी छापे जाएंगे. रिपोर्ट में बताया गया कि बैंक के संयुक्त प्रवक्ता दिलीराम ने इसकी पुष्टि की है. 

एक साल में पूरी हो जाएगी छपाई

प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल के बैंक ने नक्शे के साथ नोट छापने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है. नए नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा शामिल हैं, इन इलाकों पर भारत अपना कब्जा बताता है, जबकि नेपाल इसे अपने इलाके बता रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक नोटों की छपाई 6 महीने से एक साल में पूरी हो जाएगी. बता दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने 3 मई को इसे मंजूरी दी थी, जिसके बाद भारत सरकार ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी.

100 रुपये के नोट पर छपेगा भारत का नक्शा
रिपोर्ट में दिलीराम ने दावा किया कि टेंडर के बाद छपाई की प्रक्रिया शुरू हो गई. नेपाली नोट इंडोनेशिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और अन्य देशों में छापे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बैंक 100 रुपये का नोट छापेगा. हालांकि, बैंक ने यह नहीं बताया कि नए नक्शे वाले कितने नोट बाजार में आएंगे. हालांकि, 100 रुपये के नोट के बाद बैंक जरूरत के हिसाब से नए नक्शे के साथ और भी नोट छापता रहेगा. वहीं, भारत लगातार कहता आ रहा है कि लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा उसके हिस्से हैं. इसको लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने भी आपत्ति जताई थी. 

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश में भारत के खिलाफ साजिश रच रहा चीन, जमात-ए-इस्लामी पार्टी से मिले चीनी राजदूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget