एक्सप्लोरर

नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच ड्रैगन को एक और झटका दे सकते हैं प्रधानमंत्री केपी ओली

ऐसे माना जा रहा है कि अगर प्रधानमंत्री के संसद भंग करने के फैसले को अगर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज किया जाता है तो केपी ओली देउबा की नेतृत्व में नई सरकार बना पुष्प कमल दहल प्रचंड को झटका दे सकते हैं.

नेपाल में पीएम केपी ओली के नेतृत्व वाली सरकार ने मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की है. इसके साथ ही, ओली ने चुनाव की तैयारी करने का देशवासियों से आह्वान किया है. इस बीच, अब सबकी नजर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है. इधर, नेपाली कांग्रेस चीफ शेर बहादुर देउबा और केपी ओली के बीच डील ट्रैक पर आती हुई दिख रही है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के उप-मंत्री के नेपाल से खाली हाथ लौटने के बाद पीएम केपी ओली अब चीन को एक और झटका देने की तैयारी मे हैं.

ऐसे माना जा रहा है कि अगर प्रधानमंत्री के संसद भंग करने के फैसले को अगर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज किया जाता है तो केपी ओली देउबा की नेतृत्व में नई सरकार बना पुष्प कमल दहल प्रचंड को झटका दे सकते हैं.

काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी से जुड़े महिला संगठन की एक नेता ने बताया कि ओली ने नेपाली कांग्रेस के साथ गठजोड़ का स्‍पष्‍ट संकेत दिया है. नेपाली कांग्रेस परंपरागत तौर पर भारत समर्थक पार्टी मानी जाती रही है जबकि चीन ने नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी में एकता बरकरार रखने पर जोर दिया था. ओली ने महिला संगठन का एक ज्ञापन स्‍वीकार करते समय कहा था कि संसद के बहाल होने की संभावना न के बराबर है. उन्‍होंने महिला नेताओं से कहा कि वे चुनाव की तैयारी करें.

ओली ने कहा, 'हम चुनाव होने तक नेपाली कांग्रेस के साथ मिलकर बारी-बारी से मिलकर सरकार बनाएंगे.' इस दौरान पीएम ओली ने जोर देकर कहा कि संसद की बहाली असंभव है लेकिन उन्‍होंने अपने भविष्‍य का रुख स्‍पष्‍ट कर दिया. ओली के संसद के बहाल न होने और नेपाली कांग्रेस के विपक्ष के संयुक्‍त विरोध प्रदर्शन में शाम‍िल नहीं होने से यह संदेह गहराता जा रहा है कि दोनों साथ आ रहे हैं. हालांकि नेपाली कांग्रेस का एक धड़ा राम चंद्र पौडेल के नेतृत्‍व में पार्टी अध्‍यक्ष देउबा की खुलेआम आलोचना कर चुका है. पौडेल का कहना है कि देउबा उस मजबूती के साथ ओली के कदम का विरोध नहीं कर रहे हैं जितना करना चाहिए.

गौरतलब है कि अगर सुप्रीम कोर्ट नेपाल की संसद को बहाल करती है तो देउबा प्रधानमंत्री बन सकते हैं. वहीं अगर चुनाव होता है तो नेपाली कांग्रेस में अध्‍यक्ष पद का चुनाव स्‍थगित हो सकता है. नेपाली कांग्रेस को उम्‍मीद है कि नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के औपचारिक रूप से अलग होने पर इस बात की पूरी संभावना है कि पार्टी सत्‍ता में आ सकती है. नेपाली कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक जब से नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी में संकट बढ़ा है तब से ओली और देउबा की मुलाकात बढ़ गई है.

 चीन की तरफ झुकाव रखने वाले प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ सत्ता को लेकर रस्साकशी के बीच 20 दिसंबर को 275 सदस्यीय संसद को भंग करने की सिफारिश कर दी थी. ओली की सिफारिश पर कदम उठाते हुए राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उसी दिन संसद को भंग कर दिया और 30 अप्रैल और 10 मई को देश में आम चुनाव कराने की घोषणा की. इस फैसले का प्रचंड के खेमे समेत कई दलों ने विरोध किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
जेलेंस्की ने US से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम, कहा- 'रूस के खिलाफ...'
जेलेंस्की ने US से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम, कहा- 'रूस के खिलाफ...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget