एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: 68 शव मिले, 4 का अब तक पता नहीं, नेपाल आर्मी चलाएगी सर्च अभियान, हादसे से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Nepal में पोखरा के जिस एयरपोर्ट पर विमान लैंड करने वाला था, उसे चीन की मदद से बनाया गया था. इसी साल 1 जनवरी को नेपाल के पीएम प्रचंड ने इसका उद्घाटन किया था.

Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट पर रविवार (15 जनवरी) को एक यात्री विमान लैंडिंग से ठीक पहले क्रैश हो गया. विमान में 68 यात्रियों समेत 72 लोग सवार थे. अब तक 68 शव बरामद हो चुके हैं जबकि 4 लापता बताए जा रहे हैं. इस विमान में 5 भारतीय भी सवार थे जिनमें 4 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे. इनमे से एक ने लैंडिंग के तुरंत पहले विमान के अंदर का वीडियो भी बनाया था.

नेपाल सिविल एसोसिएशन अथॉरिटी ने बताया कि विमान यती एयरलाइंस का था. इसमें 15 विदेशी नागरिकों समेत 72 यात्री सवार थे, जिसमें 4 क्रू मेंबर थे. पोखरा के जिस एयरपोर्ट पर विमान लैंड करने वाला था, उसे चीन की मदद से बनाया गया था. इसी साल 1 जनवरी को नेपाल के पीएम प्रचंड ने इसका उद्घाटन किया था.

नेपाल हादसे की बड़ी बातें

  1. नेपाल के सिविल एसोसिएशन अथॉरिटी ने बताया कि हादसे के समय मौसम साफ था और अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के पीछे क्या वजह हो सकती है. जांच की जा रही है. वहीं पोखरा हवाई अड्डे पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद भी परिचालन फिर से शुरू नहीं हुआ है.
  2. विमान ने रविवार सुबह 10.32 बजे नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. इसे 200 किमी दूर मशहूर पर्यटन स्थल पोखरा के एयरपोर्ट पर लैंड करना था. विमान लैंडिंग से ठीक पहले पोखरा के पुराने और नए एयरपोर्ट के बीच सेती नदी की घाटी में गिर गया. 
  3. हादसे में अब तक 68 शव बरामद हो चुके हैं लेकिन चार अभी भी लापता हैं. रविवार नदी में गोताखोर भी उतारे गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. खराब मौसम के चलते रेस्क्यू रोकना पड़ा. सोमवार को नेपाल की सेना तलाशी अभियान चलाएगी. 
  4. एसोसिएटेड प्रेस से एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग के मलबे के भीतर से मदद के लिए रोने की आवाज सुनी थी. स्थानीय विष्णु तिवारी ने बताया कि उन्होंने वहां एक शख्स के मदद के लिए चीखने की आवाज सुनी लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह उसके पास तक नहीं जा सके.
  5. एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि वह अपने घर की छत पर था जब उसने देखा कि विमान में हवा में तेजी से घूम गया. विमान के सामने का हिस्सा पहले अपने बाईं ओर की तरफ जमीन से टकराया और फिर घाटी में गिर गया.
  6. प्लेन गिरने से ठीक पहले उसमें सवार एक भारतीय युवक ने फेसबुक लाइव किया था. रविवार देर रात ये वीडियो वायरल हो गया. 1 मिनट 37 सेकंड के वीडियो में खिड़की की सीट पर बैठा शख्स कैमरे से शूट करता नजर आ रहा है, तभी अचानक से विमान में तेजी से हिलता है और जोर की आवाज आती है.
  7. विमान में सवार 5 भारतीयों की पहचान हो गई है. इनमें से सोनू जायसवाल (35), अनिल कुमार राजभर (27), अभिषेक कुशवाहा (27), विशाल शर्मा (22) गाजीपुर के जबकि संजय जायसवाल (26) बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक इनमें से सोनू जायसवाल ने वीडियो शूट किया था.
  8. प्लेन क्रैश में मारे गए यात्रियों को श्रद्दांजलि देने के लिए यती एयरलाइंस ने सोमवार को अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.
  9. प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने दुर्घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है. इसकी रिपोर्ट 45 दिनों के भीतर आने की उम्मीद है. फ्रांस की हवाई दुर्घटना जांच एजेंसी बीईए ने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में शामिल होगी.
  10. नेपाल में विमान हादसों का दुखद इतिहास रहा है. यूरोपीय संघ ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 2013 से नेपाली एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र से प्रतिबंधित कर रखा है.

यह भी पढ़ें

Nepal Plane Crash: 'स्पॉट से कोई जिंदा नहीं मिला', नेपाल आर्मी ने जारी किया बयान, PM दहल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget