एक्सप्लोरर

नवाज शरीफ का सियासी सफर खत्म, सुप्रीम कोर्ट का फैसला- ताउम्र नहीं लड़ सकते चुनाव

शरीफ के अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता जहांगीर तरीन को भी जीवन भर के लिए अयोग्य घोषित किया गया है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जीवनभर चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहरा दिया, यानी अब शरीफ आजीवन कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाल पाएंगे. यह ऐतिहासिक फैसला देश की राजनीति की दिशा बदलने वाला है. 'डॉन' ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायाधीश उमर अता बांदियाल की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने एकमत से यह फैसला सुनाया.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अदालत ने पिछले साल जुलाई में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर शरीफ को अयोग्य घोषित कर दिया था, लेकिन उस फैसले में अयोग्यता की अवधि का उल्लेख नहीं किया था. सभी पांचों न्यायाधीशों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि जो लोग देश के संविधान के प्रति ईमानदार और सच्चे नहीं हैं, उन्हें जीवन भर के लिए संसद से प्रतिबंधित रखना चाहिए.

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने इस फैसले को अस्वीकार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को आतंकवाद का सफाया और विकास परियोजनाओं को शुरू करने की सजा मिली है. पीएमएल-एन की सूचना राज्य मंत्री मरयम औरंगजेब ने कहा, "यह फैसला एक मजाक है और पिछले प्रधानमंत्रियों के साथ भी हो चुका है."

शरीफ के अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता जहांगीर तरीन को भी जीवन भर के लिए अयोग्य घोषित किया गया है. फैसले में कहा गया है कि अनुच्छेद 62 (1) (एफ) के तहत किसी भी सांसद या किसी लोक सेवक की अयोग्यता स्थाई होगी. ऐसा व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है या संसद का सदस्य नहीं बन सकता है.

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ को अपने चुनावी नामांकन-पत्र में संयुक्त अरब अमीरात में अपने बेटे की कंपनी की आय का जिक्र नहीं करने का दोषी पाते हुए पद से अयोग्य करार दे दिया गया था. इसी तरह तरीन को भी दिसंबर में अपने चुनावी नामांकन-पत्र में एक विदेशी कंपनी और विदेश में संपत्ति होने की जानकारी न देने के लिए पद से अयोग्य घोषित किया गया था. इस फैसले के बाद तरीन ने ट्विटर पर कहा कि जीवनभर अयोग्य रहने का फैसला इस मामले पर लागू नहीं होता है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने इस फैसले की तारीफ की है.

पीपीपी के नेता खुर्शीद शाह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला सुनाया है, वह 'संविधान के अनुरूप' है. पीपीपी ने बार-बार शरीफ से कहा था कि राजनेताओं के भाग्य का फैसला संसद को करने दिया जाए, "लेकिन उन्होंने नहीं सुनी और वह शीर्ष अदालत चले गए." पीएमएल-एन के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के बाद शीर्ष अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget