एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: NATO चीफ ने कहा- हमें वर्षों तक युद्ध के जारी रहने के हिसाब से तैयार रहना होगा

Russia Ukraine War: नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने सहयोगियों से अनुरोध किया कि ‘‘खर्च ज्यादा आने के बावजूद वे यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता में कमी न करें.

कीव: यूक्रेन (Ukraine) में चार महीने से जारी भीषण युद्ध का दोनों पक्षों की सेनाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और कई जगहों पर सैनिक अपने अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं या फिर उनके खिलाफ विद्रोह भी कर रहे हैं. ब्रिटेन (UK) के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह बात कही. इस बीच, नाटो (NATO) प्रमुख ने कहा कि यह युद्ध ‘वर्षों’ तक जारी रह सकता है.

युद्ध पर रोजाना जारी होने वाले विश्लेषण में ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों की लड़ाकू टुकड़ियां डोनबास (Donbas) में भीषण युद्ध में शामिल हैं और उनके मनोबल में बदलाव आने का अनुमान है.’’

रूस के मनोबल में ज्यादा परेशानी आने की संभावना
विश्लेषण में कहा गया है, ‘‘ऐसी आशंका है कि हाल के सप्ताह में सैनिकों ने यूक्रेन की सेना का साथ भी छोड़ा है.’’ इसमें कहा गया है ‘‘रूस के मनोबल में ज्यादा परेशानी आने की संभावना है.’’

विश्लेषण में कहा गया है कि ‘‘रूसी सैनिकों की पूरी इकाई द्वारा आदेश मानने से इनकार किए जाने और अधिकारियों तथा सैनिकों के बीच सशस्त्र संघर्ष की घटनाएं लगातार हो रही हैं.’’

वहीं दूसरी ओर, यूक्रेन के मुख्य खुफिया निदेशालय ने रूसी सैनिकों की फोन कॉल इंटरसेप्ट करने दावा किया है जिसमें रूसी सैनिक मोर्चे के मौजूदा हालात, खराब उपकरणों और सैनिकों की कमी आदि की शिकायत कर रहे हैं. यह रिपोर्ट ‘इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार’ द्वारा जारी की गई है.

नाटो महासचिव ने कही ये बात
जर्मनी की साप्ताहिक पत्रिका ‘बिल्ड एम सोनताग’ में रविवार को प्रकाशित इंटरव्यू में नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि ‘‘किसी को नहीं पता’’ कि युद्ध कितना लंबा चल सकता है, ‘‘हमें इसके वर्षों तक जारी रहने के हिसाब से तैयार रहना होगा.’’

स्टोल्टेनबर्ग ने सहयोगियों से अनुरोध किया कि ‘‘खर्च ज्यादा आने के बावजूद वे यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता में कमी न करें. सिर्फ सैन्य सहायता के लिए नहीं बल्कि ऊर्जा और खाद्यान्न की कीमतों में हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए भी इसे जारी रखें.’’

रूसी कंपनी ने दो देशों की गैस आपूर्ति कम कर दी
हाल के दिनों में रूस की गैस कंपनी ‘गाजप्रोम’ ने यूरोप के अपने दो बड़े यूरोपीय ग्राहकों जर्मनी और इटली को गैस की आपूर्ति कम कर दी है. इटली के संदर्भ में आशा की जा रही है कि ऊर्जा स्थिति को लेकर अधिकारी इस सप्ताह मंथन करेंगे. इटली की ऊर्जा कंपनी ‘ईएनआई’ के प्रमुख ने शनिवार को कहा था कि अन्य स्रोतों से अतिरिक्त आयात की सहायता से इटली सर्दियों तक गुजारा कर सकता है, लेकिन उन्होंने चेताया कि इटलीवासियों को जरूरत पड़ने पर गैस का कम इस्तेमाल करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

जर्मनी के आर्थिक मामलों के मंत्री ने रविवार को कहा कि रूस से आपूर्ति में कमी के बाद गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए जर्मनी बिजली उत्पादन में गैस के उपयोग को कम करेगा. जर्मनी पहले से ही सर्दियों के मद्देनजर अन्य स्रोतों से गैस का भंडारण करने में जुटा हुआ है.

आर्थिक मामलों के मंत्री (Economy Minister) रॉबर्ट हाबेक (Robert Habeck) ने कहा कि जर्मनी (Germany) बिजली उत्पादन में कोयले का उपयोग बढ़ाकर गैस की कमी की पूर्ति करने का प्रयास करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह तकलीफदेह है (क्योंकि कोयले से ज्यादा प्रदूषण होता है) लेकिन गैस की खपत कम करने के लिए यह आवश्यक है.’’

नाटो प्रमुख ने कहा कि पूरी दुनिया ‘‘खाद्यान्न (Food) और ईंधन (Fuel) के लिए जो कीमत चुका रही है वह यूक्रेन के लोगों (Ukrainians) द्वारा चुकाई जा रही कीमत के मुकाबले कुछ भी नहीं है.’’

यह भी पढ़ें:

Boris Johnson Turns 58 Today: ब्रिटिश पीएम मना रहे हैं अपना 58वां जन्मदिन, इस विवाद की वजह से फंस गए थे मुश्किल में

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात गंभीर, फ्यूल स्टेशन पर सेना को करनी पड़ी फायरिंग, 3 सैनिकों समेत 7 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget