एक्सप्लोरर

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारत दौरे पर आएंगी ब्रिटेन की विदेश मंत्री, एस जयशंकर से करेंगी मुलाकात

पिछले कुछ सप्ताह में ऑस्ट्रिया और यूनान के विदेश मंत्रियों, अमेरिका की राजनीतिक मामलों की उप मंत्री विक्टोरिया नूलैंड सहित पश्चिम देशों के कई उच्चाधिकारियों की भारत यात्रा हुई है.

नई दिल्ली: ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजबेथ ट्रस गुरुवार को भारत की यात्रा पर आयेंगी. उनकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन और रूस के बीच एक महीने से ज्यादा समय से घमासान युद्ध चल रहा है. युद्ध की शुरुआत पिछले महीने 24 फरवरी को हुई थी जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था.  इसके बाद से ही ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ काफी सख्त रुख अपनाया है. ब्रिटेन ने जहां रूस की तीखी आलोचना की है वहीं मॉस्को पर प्रतिबंध भी लगाए हैं.  

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस यात्रा के दौरान ट्रस अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ साझा हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगी. पिछले कुछ सप्ताह में ऑस्ट्रिया और यूनान के विदेश मंत्रियों, अमेरिका की राजनीतिक मामलों की उप मंत्री विक्टोरिया नूलैंड सहित पश्चिम देशों के कई उच्चाधिकारियों की भारत यात्रा हुई है.

यूक्रेन पर हो सकती है चर्चा
समझा जाता है कि ट्रस और जयशंकर के बीच बातचीत के दौरान यूक्रेन की उभरती स्थिति पर विस्तृत चर्चा हो सकती है.  विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘इस यात्रा से कारोबार, निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु सहयोग, शिक्षा एवं डिजिटल संवाद जैसे विषयों पर गठजोड़ को और गहरा बनाने में मदद मिलेगी.’’

‘रोडमैप 2030’ की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा
इसमें कहा गया है कि ट्रस की यात्रा से ‘रोडमैप 2030’ की प्रगति का मूल्यांकन भी किया जाएगा. ट्रस भारत-ब्रिटेन सामरिक भविष्य मंच के उद्घाटन सत्र में भी हिस्सा लेंगी.

गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन ने अपने संबंधों को पिछले वर्ष मई में समग्र सामरिक गठजोड़ के स्तर पर उन्नत किया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन ने डिजिटल माध्यम से शिखर बैठक में हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine War: रूसी घेराबंदी के बाद से मारियुपोल में मारे गए 5,000 लोग, 90% इमारते हुईं क्षतिग्रस्त- यूक्रेन का दावा

अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक की मेजबानी करेगा चीन, भारत को नहीं किया गया आमंत्रित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget