एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में हिंसा के बीच इस देश में रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 की मौत

Rohingya Muslims Killed in Drone Attack: डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा शुक्रवार, 9 अगस्त को जारी एक बयान में कहा गया है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों पर हुए हमलों के बाद उनका इलाज कर रही है.

म्यांमार के मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम 200 नागरिक पश्चिमी राज्य रखाइन में एक तोपखाने और ड्रोन हमले में मारे गए हैं. समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस ने जीवित बचे लोगों से इस हमले के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके लिए अराकन आर्मी को जिम्मेदार बताया है. 

अराकन आर्मी म्यांमार में राखीन जातीय समूह की सैन्य शाखा की एक सैन्य शाखा है. हालांकि इस आर्मी ने हमले की किसी भी तरह की जिम्मेदारी से इनकार किया है. 

बांग्लादेश की ओर भाग रहे थे रोहिंग्या

ये हमला तब हुआ जब कुछ रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाके में एक नटी के पास नाव का इंतजार कर रहे थे. ये हमला म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य में बांग्लादेश की सीमा के पास हुआ है. लोग बचने के लिए सीधे नदी में कूद गए. ये लोग बांग्लादेश में नफ नदी पार करके माउंगडॉ शहर में भीषण लड़ाई से भागने की कोशिश कर रहे थे.

अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सहायता समूह, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा शुक्रवार, 9 अगस्त को जारी एक बयान में कहा गया है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों पर हुए हमलों के बाद उनका इलाज कर रही है और चोटिल लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है. जिनका इलाज चल रहा है वे वैसे लोग हैं जो बांग्लादेश की सीमा पार करने में कामयाब रहे हैं.

अलग सरकार की मांग कर रहा अराकन आर्मी

म्यांमार की केंद्र सरकार से स्वायत्तता की मांग कर रही अराकान आर्मी ने नवंबर, 2023 में अपना राखीन आक्रमण शुरू किया और पड़ोसी चिन राज्य में एक सहित 17 टाउनशिप में से नौ पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. वह जून से ही सीमावर्ती शहर माउंगडॉ पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है.

2017 में, एक सैन्य आतंकवाद विरोधी अभियान में रोहिंग्या समुदाय के कम से कम 740,000 लोगों को सुरक्षा के लिए बांग्लादेश भेज दिया था. लेकिन 7 साल के बाद वे लोग अब भी वहां शिविरों में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं, वे वापस म्यांमार आना चाहते हैं लेकिन देश के अस्थिर हालातों की वजह से वे ऐसा न करने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें:

Hindenburg Research Report: हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट पर अडानी का रिएक्शन- सेबी चीफ के साथ नहीं है कोई कमर्शियल कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget