एक्सप्लोरर

इथोपियन एयरलाइंस हादसा: 2 मिनट देरी से छूट गई थी यूनानी यात्री की फ्लाइट, बच गई जान

हवाईअड्डा के अधिकारियों ने बताया कि वे उससे पूछताछ करना चाहते हैं, क्योंकि वह ही एकमात्र यात्री हैं जिसने उस उड़ान का टिकट बुक कराया था, लेकिन उसमें सवार नहीं था.

एथेंस: इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसका 150वां सवारी एक भाग्यशाली यूनानी था, जो दो मिनट देर से पहुंचने के चलते विमान में सवार नहीं हो पाया था. यात्री का कहना है कि वह उड़ान के लिए दो मिनट देर से पहुंचा, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई. हादसे में विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई.

एंटोनिस मावरोपोलोस ने फेसबुक पर ‘‘मेरा भाग्यशाली दिन’’ नामक एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं परेशान हो गया था, क्योंकि किसी ने भी समय पर गेट तक पहुंचने में मेरी मदद नहीं की.’’ पोस्ट में उन्होंने अपने टिकट की तस्वीर भी साझा की है.

इथोपियन एयरलाइंस के क्रैश हुए विमान में भारत की UN सलाहकार समेत 4 भारतीयों की भी मौत

एथेंस न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, गैर-लाभकारी संगठन इंटरनेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मावरोपोलोस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की वार्षिक सभा में भाग लेने के लिए नैरोबी जाने वाले थे. लेकिन वह प्रस्थान द्वार बंद होने के महज दो मिनट बाद वहां पहुंचे और विमान में सवार नहीं हो पाए. उन्होंने बाद की एक उड़ान की भी टिकट बुक कर ली लेकिन फिर हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उन्हें उड़ान भरने से रोक दिया.

इथोपियन एयरलाइंस हादसा: 2 मिनट देरी से छूट गई थी यूनानी यात्री की फ्लाइट, बच गई जान

मावरोपोलोस ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘वे मुझे हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन तक ले गये. अधिकारी ने मुझे विरोध करने के लिए नहीं बल्कि भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए कहा क्योंकि मैं ही एकमात्र यात्री था जो ईटी 302 की उड़ान में नहीं चढ़ पाया था, जो विमान कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.’’ उन्होंने पोस्ट में स्वीकार किया कि वह यह खबर सुनकर हतप्रभ रह गये थे.

हवाईअड्डा के अधिकारियों ने बताया कि वे उससे पूछताछ करना चाहते हैं, क्योंकि वह ही एकमात्र यात्री हैं जिसने उस उड़ान का टिकट बुक कराया था, लेकिन उसमें सवार नहीं था. मावरोपोलोस ने कहा, ‘‘उन्होंने बताया कि वे मुझे मेरी पहचान को क्रॉस-चेक करने से पहले जाने नहीं दे सकते, क्योंकि मैं उस विमान में सवार नहीं था.’’

यह भी पढ़ें

कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार ने जबरदस्ती थोपी नोटबंदी, RBI ने खारिज की थी सभी दलीलें

सेना का बड़ा खुलासाः पुलवामा हमले के दोनों मास्टरमाइंड कामरान और मुदस्सिर ढेर

रमजान में चुनाव: इलेक्शन कमीशन ने कहा- पूरे महीने चुनाव टालना संभव नहीं, शुक्रवार का ख़याल रखा

रमजान में चुनाव विवाद: ओवैसी बोले, रोज़े के ईमानी जोश में मुसलमान जमकर करेंगे वोट

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget