एक्सप्लोरर

Quran Insulted Again in Sweden: स्वीडन में दोबारा कुरान का अपमान, भड़के मुस्लिम देश, बड़े विरोध प्रदर्शन की बना रहे योजना

Massive Protests Against Quran Burning: स्वीडन ने दोबारा कुरान जलाने की अनुमति दी, जिस पर इस्लामिक देश भड़क गए हैं. ऐसे में इन देशों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन की योजना बनाई है.

Baghdad Sweden Protest: स्वीडन में पवित्र कुरान जलाए जाने के बाद बवाल कम होता नहीं दिख रहा है. शुक्रवार को मुस्लिम बहुल देशों ने इस घटना को लेकर एक बार फिर अपनी नाराजगी व्यक्त की. कुछ जगहों पर नमाज के बाद मुस्लिमों ने प्रदर्शन भी किया. इससे पहले गुरुवार को इराक में स्वीडन के दूतावास में ही आग लगा दी गई थी. यही नहीं इराक ने स्वीडन के राजदूत को देश से निकाल दिया है और अपने राजनयिकों को भी वापस बुला लिया है. 

इन सब के बीच स्वीडन ने दोबारा कुरान जलाने की अनुमति दी, जिसपर इस्लामिक देश भड़क गए. स्वीडन के इस निर्णय की निंदा करते हुए मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने कहा है कि इस तरह के घृणित कृत्य से होने वाले खतरनाक परिणामों के बावजूद स्वीडिश अधिकारियों ने अनुमति देना जारी रखा है. 

स्वीडन ने दी दोबारा कुरान जलाने की अनुमति 

स्वीडन पुलिस की ओर से कुरान जलाने की अनुमति देने के बाद ईरान, इराक और लेबनान ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन की योजना बनाई है. बता दें कि स्वीडन में दूसरी बार भी कुरान का अपमान गुरुवार को किया गया, जब उसी शख्स ने कुरान को लात मारा और उसे नष्ट किया. इस घटना के कुछ घंटे पहले ही बगदाद में प्रदर्शनकारियों ने स्वीडिश दूतावास में तोड़फोड़ किया था. तब सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने स्वीडिश दूतावास को आग के हवाले कर दिया था. 

इराक के प्रधानमंत्री ने की कार्रवाई 

इतना ही नहीं, इराक के प्रधानमंत्री शिया अल-सुदानी ने देश से स्वीडन के राजदूत को निष्कासित करने का आदेश दे दिया. साथ ही स्वीडन में इराकी दूतावास के प्रभावी को भी वापस बुला लिया. उधर, ईरान की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वीडन ने इराक में अपने दूतावास को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है.

फिर बनाई जा रही विरोध प्रदर्शन की योजना 

लेकिन इन सब के बीच लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को बगदाद में एक और विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही पड़ोसी देश ईरान में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरने की योजना बनाई है. ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने कुरान के अपमान पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखा है और स्वीडिश राजदूत को तलब किया है. 

गौरतलब है कि पिछले महीने बकरीद के दिन सलवान मोमिका नेनामक युवक ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान की प्रति को आग के हवाले कर दिया था. जिस पर बवाल हो गया था. 

ये भी पढ़ें: US Woman Jailed: अमेरिकी महिला को दुबई में सार्वजनिक स्थल पर चिल्लाना पड़ा भारी, दो महीने से काट रही जेल की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget