एक्सप्लोरर

Lahore Bomb Blast: पाकिस्तान के लाहौर में आतंक के आका हाफिज सईद के घर के बाहर बड़ा धमाका, दो की मौत

Bomb Blast outside Hafiz Saeed House: घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. धमाका इतना तेज था कि आसपास कई घरों में खिड़िकियों की कांच और दीवारें टूट गयीं. हमला किसने और क्यों किया इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. इसके साथ ही हमले के दौरान हाफिज सईद अपने घर पर था या नहीं, इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं है.

Bomb Blast outside Hafiz Saeed House: पाकिस्तान में मुंबई हमले के मास्टरमाइंट हाफिज सईद के घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके में 15 लोगों के घायल होने की खबर है. हाफिज सईद का घर लाहौर के जोहर टाउन इलाके में हैं. घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. धमाका इतना तेज था कि आसपास कई घरों में खिड़िकियों की कांच औक दीवारें टूट गयीं. पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज़ के हवाले से खबर है कि धमाके में दो लोगों की मौत हुई है.

हमला किसने और क्यों किया इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. इसके साथ ही हमले के दौरान हाफिज सईद अपने घर पर था या नहीं, इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. लाहौर में एबीपी न्यूज़ के सूत्रों ने बताया कि धमाका बेहद जोरदार था. हाफिज सईद के घर पर यह पहला हमला नहीं है, इससे पहले भी हाफिज सईद पर हमले की कोशिश हो चुकी है.

धमाके के वक्त घर पर नहीं था हाफिज सईद- सूत्र
इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आयी है कि धमाके के वक्त हाफिज सईद घर पर नहीं था. जानकारी के मुताबिक जिस इलाके में धमाका हुआ है वहां कई शोरूम, बैंक और अस्पताल भी मौजूद है. इसके साथ ही जानकारी मिली है कि इस धमाके से पहले एक दूसरे इलाके भगवानपुरा में धमाके में कॉल आयी थी, जो फेक कॉल साबित हुई. लेकिन इसके बाद जब जोहर टाउन इलाके में धमाके की खबर आयी तो पुलिस ने पहले इसे भी फेक कॉल के तौर पर ही लिया. बताया जा रहा है कि धमाका करने वालों ने जानबूझ कर पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया.

जियो न्यूज़ के सूत्रों ने कहा- गाड़ी में लाया गया था विस्फोटक, धमाके वाली जगह पर चार फीट का गड्ढा
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो टीवी के सूत्रों के मुताबिक धमाके के लिए विस्फोटक को एक बड़ी गाड़ी में लाया गया था और इसी गाड़ी में धमाका किया गया. जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर धमाका हुआ गाड़ी वहीं एक घर के सामने खड़ी की गयी थी. इसके साथ ही जियो न्यूज़ ने बताया कि जिस जगह पर धमाका हुआ है वहां पर करीब चार फीट गहरा गड्ढा हो या है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है, घायलों को निकालने का सिलसिला अभी भी जारी है. सभी एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है और किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. 

गैस पाइप लाइन से धमाके की भी बात सामने आ रही है
एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक हाफिज सईद के घर के बाहर हए धमाके में गैस पाइप लाइन से धमाके की बात भी सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक जहां पर धमाका हुआ है वहां से हाफिज सईद का घर एक किलोमीटर की दूरी पर है. इसके साथ ही जानकारी मिली है कि कि एक गैस पाइप लाइन इस इलाके से निकलती है, इसी लाइन मे लीकेज़ की वजह से धमाका हुआ है. इसके साथ ही गैस पाइप लाइन की कंपनी के अधिकारियों को भी जांच के लिए बुलाया है. एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या गैस पाइप लाइन में जानबूझ कर धमाका हुआ या फिर यह कोई दुर्घटना थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget