एक्सप्लोरर

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

भारत हाफिज सईद को लेकर लगातार पाकिस्तान पर दबाव डाल रहा था और ये गिरफ्तारी उसी का नतीजा है. हाफिज की ये गिरफ्तारी आज लाहौर में हुई है.

लाहौर: 26/11 मुंबई हमले समेत भारत में कई हमलों का मास्टमाइंड जमात-उद-दावा (जेयूडी) का प्रमुख हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है. हाफिज की ये गिरफ्तारी आज लाहौर में हुई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. भारत हाफिज सईद को लेकर लगातार पाकिस्तान पर दबाव डाल रहा था और ये गिरफ्तारी उसी का नतीजा है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के खात्मे के लिए काम करने वाली सरकारी संस्था काउंटर टेरोरिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने हाफिज सईद को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी उस वक्त की गई जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था.

बड़ी बात यह है कि आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर की गई है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. इमरान खान इसी महीने की 22 तारीख को अमेरिका जाएंगे. आपको यह भी बता दें कि अमेरिका ने साल 2014 में हाफिज सईद को विदेशी आतंकवादी घोषित किया था.

हाफिज सईद पर आतंक के लिए पैसा जुटाने का आरोप

बता दें कि इसी महीने पाकिस्तान में हाफिज सईद के खिलाफ आतंक के लिए पैसा जुटाने का आरोप लगा था. जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था. ये केस पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी विभाग ने दर्ज किया था.  आतंकवाद-रोधी विभाग ने हाफिज सईद और उसके 12 सहयोगियों के खिलाफ 23 मामलों में केस दर्ज किए थे. पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए खोला अपना एयर स्पेस, बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद किया था बंद विभाग का दावा है कि हाफिज सईद ने पांच ट्रस्टों के माध्यम से पैसे इकट्ठे किए और लश्कर ए तैयबा (एलईटी) को दिए. मुंबई आतंकी हमले में एलईटी की भी संलिप्तता रही है. हाल ही में, आतंकवाद रोधी अदालत ने जेयूडी और जैश के 12 सदस्यों को आतंकवाद को धन मुहैया करने के आरोप में पांच साल तक की कैद की सजा सुनाई थी. अमेरिका ने हाफिज को साल 2014 में घोषित किया था विदेशी आतंकवादी  सईद पर दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगाया था. उसे नवंबर 2017 में पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा किया गया था. जेयूडी को लश्कर ए तैयबा का अग्रिम संगठन माना जाता है. लश्कर ए तैयाबा मुम्बई हमले के जिम्मेदार है जिसमें 166 लोगों की जान चली गयी थी. अमेरिका ने जून, 2014 में लश्कर ए तैयबा को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

कुरान पर कलह: सजा पाने वाली ऋचा पटेल ने ABP न्यूज़ से कहा- हाई कोर्ट जाउंगी, मुझे बेवजह जेल भेजा गया

बिहार-असम और यूपी में बाढ़ से अबतक 70 की मौत, केरल में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट जारी

क्या आज होगी पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की रिहाई? इंटरनेशनल कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

तस्वीरें: 149 साल बाद गुरु पूर्णिमा पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखा चंद्रग्रहण का अद्भुत नज़ारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 'बातचीत पर कोई असर नहीं, हम युद्ध में हैं', अमेरिका के जेट ईरान में गिराए जानें पर बोले ट्रंप
LIVE: 'बातचीत पर कोई असर नहीं, हम युद्ध में हैं', अमेरिका के जेट ईरान में गिराए जानें पर बोले ट्रंप
होर्मुज में नया रास्ता खुला! युद्ध के बीच जहाजों को मिला ‘सेफ पैसेज’, अब क्या करेगा ईरान?
होर्मुज में नया रास्ता खुला! युद्ध के बीच जहाजों को मिला ‘सेफ पैसेज’, अब क्या करेगा ईरान?
Iran US War: क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
'मौत कभी भी तुम्हारे दरवाजे...', कनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
'मौत कभी भी तुम्हारे दरवाजे...', कनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
क्या है SERE ट्रेनिंग? जिसके भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं अमेरिकी फाइटर पायलट
Baramati Bye Election: बारामती उपचुनाव को लेकर सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से की बात, निर्विरोध जीत की कोशिश तेज
बारामती उपचुनाव को लेकर सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से की बात, निर्विरोध जीत की कोशिश तेज
Dhurandhar 2 Box Office Day 17 Live: तीसरे शनिवार धड़ाधड़ नोट छाप रही 'धुरंधर 2', सुबह 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
Live: तीसरे शनिवार धड़ाधड़ नोट छाप रही 'धुरंधर 2', सुबह 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
दिल्ली में 'नो पीयूसी-नो फ्यूल' होगा लागू, प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता एक्शन प्लान लॉन्च
दिल्ली में 'नो पीयूसी-नो फ्यूल' होगा लागू, प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता एक्शन प्लान लॉन्च
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल
कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल
3 महीने में लाखों का फायदा कराएगी ये खेती, हर एकड़ में 2 लाख का शुद्ध मुनाफा
3 महीने में लाखों का फायदा कराएगी ये खेती, हर एकड़ में 2 लाख का शुद्ध मुनाफा
Embed widget