एक्सप्लोरर

Millionaire On Unemployment: ऑस्ट्रेलिया का ये करोड़पति बिजनेसमैन चाहता है कि बेरोजगारी 50 फीसदी बढ़ जाए, जानिए क्यों कहा ऐसा

Millionaire CEO Wants Unemployment: ऑस्ट्रेलिया के एक करोड़पति बिजनेसमैन ने बेरोजगारी को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है. बिजनेसमैन चाहता है कि बेरोजगारी 50% बढ़ जाए.

Australia Millionaire On Unemployment: ऑस्ट्रेलिया के एक करोड़पति प्रापर्टी डेवलपर ने बेरोजगारी के मुद्दे पर विवादित बयान दिया है. रियल एस्टेट कंपनी गर्नर ग्रुप के सीईओ टिम गर्नर ने एक प्रॉपर्टी समिट में बेरोजगारी को लेकर कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़नी चहिए, क्योकिं कर्मचारी बहुत ही अंहकारी और लापरवाह हो गए हैं. 

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई रियल एस्टेट कंपनी के सीईओ टिम गर्नर ने कहा कि कोविड महामारी ने कर्मचारियों के कार्य नीति को बदल दिया है. उन्होंने आगे कहा कि वर्कर्स को अधिक प्रोडक्टिव बनाने के लिए बेरोजगारी 50% तक बढ़नी चाहिए. अपनी बात रखते हुए गर्नर ने कहा, ''मुझे लगता है कि लोग अब काम नहीं करना चाहते, पिछले कुछ सालों में लोगों को ज्यादा काम न करने के लिए भी अच्छे पैसे मिल रहे हैं, हमें ये बदलाव देखना चाहिए.''

50% तक बेरोजगारी बढ़ाने की मांग 

उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई वित्तीय समीक्षा संपत्ति शिखर सम्मेलन में कहा कि हमें अर्थव्यवस्था में दिक्कत महसूस करने की जरूरत है और काम बेहतर हो इसके लिए बेरोजगारी 40-50% तक बढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा, ''हमें लोगों को यह याद दिलाने की जरूरत है कि वे एम्प्लायर के लिए काम करते हैं, न कि किसी और के लिए."

टिम गर्नर ने कहा कि हमें उस रवैये को खत्म करना होगा, अन्यथा यह सिलसिला चलता रहेगा और काम की गुणवत्ता प्रभावित होती रहेगी . बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बेरोज़गारी दर 3.6 प्रतिशत हैं, जिसका अर्थ है कि 50 प्रतिशत की वृद्धि में अनुमानित 250,000 कर्मचारी अपनी नौकरियां खो देंगे. टिम गर्नर का यह विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. 

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान 

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब इस ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति ने विवादित बयान दिया हों, इससे पहले 2017 में भी टिम गर्नर ने कहा था कि आज की पीढ़ी को एवोकाडो या महंगे लैटेस खरीदने की जगह पैसे बचाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: Niger-France Relations: नाइजर सेना ने फ्रांस के राजदूत को बनाया बंधक, प्रेसिडेंट मैक्रों ने कहा- 'खाने-पीने की हो रही दिक्कत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget